शनिवार, 30 जून 2018

जुलाई के शुरुआती हफ्ते में जियो करेगा ये बड़ा धमाका, जानिए


By AKSHAY SHUKLA । रिलायंस जियो ने जुलाई के शुरुआती हफ्ते में ही एक बड़ा धमाका करने की तैयारी कर ली है। पता चला है कि 5 जुलाई 2018 को जियो अपने ब्रॉडबैंड सर्विस से एक बार फिर टेलीकॉम बाजार को हिलाने वाली है। जियो और एयरटेल में कड़ी टक्कर होगी तो आइए जानते हैं जियो ब्रॉडबैंड की 5 खास बातें।

1.100Mbps की मिलेगी स्पीड- रिलायंस जियो अपने ब्रॉडबैंड के साथ शुरू में अपने कॉम्बो ऑफर के तहत 100Mbps तक की स्पीड दे सकती है। साथ ही शुरुआती तीन महीने फ्री में भी डाटा इस्तेमाल करने का मौका भी मिलेगा।

2.अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलमिटेड मैसेज-जियो तेज स्पीड से अनलिमिटेड कॉलिंग, वीडियो और इंटरनेट के जरिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 1,000-1,500 रुपये के बीच प्रति महीने की दर से ये सुविधा देगी। 

3.फ्री सेवा- रिलायंस जियो सिम की तरह कंपनी ब्रॉडबैंड की सेवा भी कुछ महीनों के लिए फ्री दे सकती है। हालांकि सिक्योरिटी के तौर पर कुछ पैसे भी जमा करने होंगे।
4.एयरटेल को बदलना पड़ सकता दांव- जियो को मात देने के लिए एयरटेल को भी अपने प्लान सस्ते करने पड़ सकते हैं। एयरटेल ने अभी हाल ही में ब्रॉडबैंड प्लान की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की कटौती की है।

5.एयरटेल मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डीटीएच के लिए ला सकता है कॉम्बो प्लान- एयरटेल मोबाइल पोस्टपेड प्लान के साथ ही डीटीएच और ब्रॉडबैंड की भी सेवा दे सकता है। ऐसे में एक ही प्लान के तहत यूजर्स तीनों सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

लेबल: , , , , ,

शुक्रवार, 29 जून 2018

दो दिन तक नॉन स्टॉप चलेगी स्मार्टफोन की बैटरी, बस आज ही कीजिए ये छोटा सा काम


By TECHNICAL AKSHAY JI :


जो लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं उनके सामने अक्सर लो चार्जिंग की समस्या आती है। दरअसल कई सारे ऐप्स और इंटरनेट का इस्तेमाल करने की वजह से स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से ख़त्म होती है ऐसे में आपको बार-बार अपना स्मार्टफोन चार्ज करते रहना पड़ता है। इस वजह से आपकी बैटरी भी जल्दी खराब होती है। अगर आपका स्मार्टफोन भी जल्दी डिस्चार्ज होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करने के बाद आपका स्मार्टफोन की बैटरी दो दिनों तक चलेगी।


ऐसे बढ़ाएं अपने मोबाइल फोन का टॉकटाइम


  1. अपना स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के बाद आप हमेशा अपना अकाउंट लॉगआउट कर दें।
  2. जब भी आप सफर कर रहे हों तब अपना इंटेरनेट डेटा कनेक्शन जरूर ऑफ रखें।
  3. कोशिश करें जब भी आप ट्रैवेल कर रहे हों तब अपना वाई-फाई कनेक्शन जरूर ऑफ रखें।
  4. अपने फोन से ऐसे ऐप्स को आज ही डिलीट कर दें जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं।
  5. कभी भी अपने स्मार्टफोन की बैटरी को फुल नहीं करें बल्कि इसे 80 प्रतिशत पर ही छोड़ दें।

लेबल: , ,

गुरुवार, 28 जून 2018

देश में 5 जी नेटवर्क का हुआ सफल परिक्षण, इन कंपनियों ने की शुरूआत

By TECHNICAL AKSHAY JI । 

चीन की  दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी हुआवेई और दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने देश में एक बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा देश में 5 जी नेटवर्क को लेकर हुई है। शुक्रवार को दोनों कंपनियों ने भारत में 5 जी नेटवर्क के सफल परीक्षण की बात कही। इस बात की घोषणा करने के बाद कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि यह परीक्षण एयरटेल के मानेसर (गुरुग्राम) स्थित नेटवर्क एक्सपीरिएंस केंद्र में किया गया।

इस ऐलान के बाद भारती एयरटेल के निदेशक (नेटवर्क्‍स) अभय सावरगांवकर ने कहा कि हम 5जी इंटेरोपेराबिलिटी और विकास परीक्षण (आईओडीटी) और भागीदारी की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। हम भारत में एक मजबूत 5 जी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए अपने भागीदारों के साथ मिलकर साथ काम करने की आशा करते हैं।



 इस मामले में आगे जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि परीक्षण के दौरान 3जीबीपीएस से अधिक की स्पीड दर्ज की गई। यह 3.5 गीगाहट्र्ज बैंड पर 100 मेगाहट्र्ज बैंडविथ के साथ प्राप्त की गई अधिकतम स्पीड है जिसकी एंड-टू-एंड नेटवर्क लेटेंसी करीब एक मिलीसेकेंड रही।

सी के साथ हुआवेई एचक्यू के निदेशक (वायरलेस मार्केटिंग) इमैनुएल एल्व्स ने कहा कि हम 5जी पारिस्थितिक तंत्र की तैनाती पर ध्यान दे रहे हैं और भारती एयरटेल के साथ 3.5 गीगाहट्ज बैंड पर 5जी की क्षमता का प्रदर्शन इसे शानदार ढंग से दर्शाता है।

लेबल: , ,

मंगलवार, 26 जून 2018

JIO के 3 धमाकेदार प्लान्स हुए लॉन्च, यूजर्स को होगा फायदा, जानें इन पैक्स के बारे में

Photo credit Google 

By TECHNICAL AKSHAY JI 

भारत के टेलीकॉम बाजार में देश की सबसे बड़े टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने नए प्लान को लॉन्च कर दिए है, इसके साथ ही जियो के इन प्लान्स की शुरूआत 699 से रुपये है। इसके साथ ही जियो लिंक एक वाई फाई हॉटस्पॉट सर्विस है, जिसकी टेस्टिंग चल रही है और साथ ही देश के कई क्षेत्रों में लागू है।



जियो लिंक में कंपनी अपने यूजर्स के घर एक सीपीई डिवाइस इंस्टॉल करेगी, जिसमें वायरलेस कनेक्टिविटी की सेवा दी जाएगी। इसके साथ ही कंपनी का यह कंनेक्शन सैटलाइट डिश टीवी जैसा है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने इस सर्विस की शुरूआत भारत में अभी तक नहीं की है।



यह जियो की सर्विस अभी सिर्फ दुकानों, मॉल के साथ कई अन्य जगहों पर उपलब्ध है



बता दें कि जियो ने इस प्लान की कीमत 699 रुपये रखी है, जिसकी समय सीमा 28 दिनों की है और साथ ही यूजर्स को कंपनी रोजाना 5 जीबी डेटा दे रही है। जिसमें यूजर्स को कुल 140 जीबी डेटा दिया जाएगा। साथ ही जियो अपने यूजर्स को डबल धमाका ऑफर में 500 एमबी डेटा रोजाना दे रही है।



जियो लिंक के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स और एसएमएस नहीं दि जाएगी, जियोलिंक की कीमत 2,099 रुपये है और जिसकी समय सीमा 98 दिन की है। जिसमें यूजर्स को कुल 490 जीबी डेटा मिल रहा है।


वहीं दूसरी तरफ इस प्लान की कीमत 4,199 जिसकी समय सीमा 196 दिनों की है और जिसमें यूजर्स को रोजाना 5 जीबी डेटा दिया जा रहा है। 

लेबल: , , ,

शनिवार, 23 जून 2018

आपके फोन की सेंटिंग ढूंढ लेगी आपके लापता फोन का addres पता


आज के दौर में मोबाइल फोन सिर्फ कौलिंग करने तक के लिए ही नहीं बल्कि बैंकिंग ट्रांजेक्शन करने के लिए भी काम में लिया जाता है. टेक्नोलौजी के क्षेत्र में बढ़ते इनोवेशन्स ने पूरी दुनिया को छोटे से मोबाइल फोन में समेट कर रख दिया है।


आज के दौर में मोबाइल फोन सिर्फ कौलिंग करने तक के लिए ही नहीं बल्कि बैंकिंग ट्रांजेक्शन करने के लिए भी काम में लिया जाता है. टेक्नोलौजी के क्षेत्र में बढ़ते इनोवेशन्स ने पूरी दुनिया को छोटे से मोबाइल फोन में समेट कर रख दिया है. कहीं भी पैसे ट्रांसफर करने हो तो मोबाइल फोन से ऐप के द्वारा आसानी से कर सकते हैं. ऐसे में हमारी सारी जरूरी जानकारी जैसे पर्सनल फोटोज, वीडियोज के साथ बैंकिंग की भी सारी डिटेल मोबाइल सेव रहती है.

ऐसे में मोबाइल गुम हो जाने पर या चोरी हो जाने पर हमारी जानकारी का गलत इस्तेमाल होने का खतरा बढ़ जाता है जो हमारे लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है. इसलिए हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी ऐप के बारें में जिसकी मदद से आप अपने गुम हुए स्मार्ट फोन को आसानी से ढूंढ सकते हैं. आपको बता दें की यह डिवाइस मैनेजर का अपग्रेड वर्जन है जिसका नाम फाइंड माय डिवाइस है.

फाइंड माय डिवाइस


– 2013 में गूगल ने डिवाइस मैनेजर इंट्रोड्यूस किया था जो आपके गुम हुए स्मार्ट फोन को ढूंढ निकालने में आपकी मदद करता था.

– फिर 2017 में गूगल ने कुछ और फीचर्स के साथ डिवाइस मैनेजर को अपग्रेड किया और ‘फाइंड माय डिवाइस’ के नाम से लौन्च किया।

ऐसे सर्च करें 

फाइंड माय डिवाइस
– यह आपके एंड्रौयड स्मार्टफोन जिसमें किटकेट उससे लेटेस्ट वर्जन को औपरेटिंग सिस्टम है पर काम करेगा.
– इसके लिए आपके स्मार्ट फोन में आपकी जीमेल अकौउंट लौगइन होना चाहिए साथ ही लोकेशन का आप्शन औन होना चाहिए. ध्यान रहें इसके लिए आपका डेटा औन होना चाहिए.
फाइंड माय डिवाइस बताएगा लास्ट लोकेशन
– अगर आपका स्मार्टफोन गुम हो गया है तो और उसका इंटरनेट औफ है तो इस कंडिशन में भी फाइंड माय डिवाइस आपके गूगल मैप लोक्शन हिस्ट्री से आपको लास्ट लोकेशन बता देता है जिसके ट्रेस कर आप अपने फोन का पता लगा सकते हैं.
वाई-फाई एक्सेस प्वौइंट भी बता देता है
– फाइंड माय डिवाइस से आप अपने मोबाइल की लास्ट वाई-फाई क्नेक्टिविटी लोकेशन भी पता लगा सकते हैं जो आपके फोन का ढूंढने में आपकी मदद कर सकता है.
कितनी बैट्री थी मोबाइन फोन में
– फाइंड माय डिवाइस से आप अपने गुम हुए मोबइल का बैट्री लेवल भी पता लगा सकते हैं. जिससे यूजर यह अंदाजा लगा सकता है कि उसके मोबाइल और कितनी देर तक औन रह सकता है और उसे अपने मोबाइल तक कितनी देर में पहुंचना होगा.

रिंग, मोबाइल लॉक, डेटा डिलीट भी कर सकते हैं

– फाइंड माय डिवाइस से आप आपने  फोन पर रिंग भी दे सकते हैं.
– इस ऐप से आप आपने मोबाइल फोन का डेटा डिलिट भी कर सकते हैं.
– साथ ही आप अपने फोन को लॉक भी कर सकते हैं.

लेबल: ,

शुक्रवार, 22 जून 2018

वॉट्सएप स्टेटस में लगे फोटो/वीडियो को ऐसे करें डाउनलोड



हम आपको वॉट्सएप स्टेटस में लगे फोटो/वीडियो को डाउनलोड करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। हालांकि आज कल स्क्रीन रिकॉर्डर एप या फोन में इनबिल्ट स्क्रीन रिकॉर्डर की सुविधा भी मिलती है लेकिन इससे रिकॉर्ड करने पर पूरी की पूरी स्क्रीन रिकॉर्ड हो जाती है। हमने अच्छी रेटिंग और ज्यादा बार डाउनलोड के आधार पर तीन एप्स का चुनाव किया है जिसमें से दो एप्स बेहतर लगें।

अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो शायद ही आप वॉट्सएप नहीं चलाते होंगे। वॉट्सएप पर आप फोटो वीडियो शेयर करने के अलावा Status में भी फोटो या वीडियो लगाते होंगे और दूसरे कॉन्टैक्ट लिस्ट में दूसरे यूजर्स को दिखाते होंगे। कई बार आपको दूसरे का स्टेटस में लगे फोटो/वीडियो  अच्छे लग जाते हैं और आप भी उसे अपने स्टेटस में लगाना चाहते हैं।

जब हमें दूसरों का फोटो स्टेटस पसंद आता है तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर फोन में सेव कर लेते हैं लेकिन वीडियो होने पर यूजर्स से मांगने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचता है। ऐसी स्थिति में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको वॉट्सएप स्टेटस में लगे फोटो/वीडियो डाउनलोड करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। हालांकि बता दें कि आज कल स्क्रीन रिकॉर्डर एप या फोन में इनबिल्ट स्क्रीन रिकॉर्डर की सुविधा भी मिलती है लेकिन इससे रिकॉर्ड करने पर पूरी की पूरी स्क्रीन रिकॉर्ड हो जाती है। क्या है वॉट्सएप स्टेटस?

वॉट्सएप की लोकप्रियता की वजह से कंपनी ने इसमें पिछले साल फरवरी में Status फीचर जोड़ा था। यह फीचर वॉट्सएप ओपन करते ही बीच में ऊपर Status नाम से दिखता है। इस पर क्लिक करके आप स्टेटस में टेक्स्ट स्टोरी या फोटो या वीडियो लगा सकते हैं जोकि अधिकतम 30 सेकेंड्स के लिए होता है। स्टेटस में लगाए गए स्टोरीज आपके फोन में सभी वॉट्सएप यूजर्स को दिखते हैं। हालांकि आपको यह भी ऑप्शन मिलता है कि आप अपने स्टेटस स्टोरीज किसे दिखाना चाहते हैं और किसे नहीं। वॉट्सएप स्टेटस में लगाए गए स्टोरीज 24 घंटे के बाद खुद-ब खुद डिलीट हो जाते हैं।

वॉट्सएप स्टेटस डाउनलोड करने के लिए एप्स आप इन ऐप्प की मदत से भी स्टेटस downdoad कर सकते हैं।

1:Status Saver: रेटिंग 4.6
2:Status Downloader: रेटिंग 4.4
3:Status Downloader for Whatsapp: रेटिंग 4.3


अगर आप बिना किसी ऐप्प की मदत से स्टेटस डाउनलोड करना चाहते हैं तो ये वीडियो देखें आपको जरुर मदत मिलेगी👇👇👇

लेबल: , ,

बुधवार, 20 जून 2018

यूट्यूब वीडियो डाउनलाडिंग की ये है सबसे बेहतरीन साइट्स

Photo credit Google

वेब पर नियमित आने वालों के लिए और ऑनलाइन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब सबसे महत्वपूर्ण और अच्छा  साधन है।

वेब पर नियमित आने वालों के लिए और ऑनलाइन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब सबसे महत्वपूर्ण साधन है. यूट्यूब न केवल गीत-संगीत बल्कि डॉक्यूमेंट्री, प्रोग्राम ट्यूटोरियल टिप्स, और व्यक्तिगत जानकारियों को शेयर करने के लिए किसी भी दूसरे सोशल नेटवर्क की अपेक्षा अपने यूजर्स को अधिक सुविधाएं देता है.

लेकिन समस्या तब आती है जब हमारे पास नेटवर्क कनेक्शन ना हो और हमें यूट्यूब पर पहले पब्लिश हो चुके वीडियो को फिर से देखना या दिखाना हो और मजे लेना हो. इसका हल आसान नहीं है. चाहे वो हार्ड डिस्क पर यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करना हो या अपने पसंदीदा प्लेयर के जरिए इसे विजुअलाइज करना.


कुछ ऐसे उपयोगी सॉफ्टवेयर हैं, जिन को आप आराम से अपने कंप्यूटर पर इंस्टॉल कर यूट्यूब की विडियो आसानी से डाउनलोड कर सकते है.

1: ट्यूब कैचर: यह वर्तमान में बहुत लोकप्रिय साइट है, हालांकि अपने पीसी पर इसे इंस्टॉल करते समय यह कुछ अतिरिक्त टूल्स का सुझाव देता है उसे लेकर सावधान रहने की जरूरत है. इसकी मदद से यूट्यूब, डेलीमोशन और दूसरे कई विशिष्ट साइट्स से वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं. आप चाहे तो अपने पसंद का फॉरमैट चुन सकते हैं।



2: वाइज वीडियो डाउनलोडर  

 : यह इस्तेमाल करने में बहुत आसान है. आपको बस उस वीडियो का ऐड्रेस मालूम करना है जिसे आप डाउनलोड करना या देखना चाहते हैं. यह वीडियो सर्च सेक्शन बनाता है जिससे आपको उस वीडियो के क्लिप्स, जिसे आप पसंद करते हो, वह आसानी से मिल जाएं और आपको किसी ब्राउजर की जरूरत ना पड़े।

3. फ्री यूट्यूब एमपी3 कन्वर्टर :

 यह सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि जब आप कुछ सुनने में, चाहे यूट्यूब पर पब्लिश किया हुआ संगीत हो, बातचीत या कॉन्फ्रेंस में रुचि रखते हैं. तो यह प्रोग्राम आपके वीडियो को एमपी4 म्यूजिक फाइल के रूप में डाउनलोड करता है।


लेबल: ,

सोमवार, 18 जून 2018

जियो कस्टमर जानें कैसे मिलेगा सिर्फ 299, रुपये में 252 जीबी 4जी डाटा


​रिलायंस जियो भारतीय टेलीकॉम बाजार की अकेली ऐसी कंपनी है जो सिर्फ और सिर्फ 4जी नेटवर्क पर अपनी सर्विस प्रदान करती है। तेजी से बढ़े जियो के उपभोक्ता आधार के बाद अब और भी अन्य कंपनियां भी जियो को टक्कर देने के लिए सस्ते और लुभावने प्लान्स पेश करती रहती है। लेकिन इस प्रतिस्पर्धा में टॉप पर बने रहते हुए जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक और शानदार आॅफर निकाला है। इस आॅफर के तहत जियो अपने कस्टमर्स को सिर्फ 299 रुपये में 84 दिनों के लिए 252 जीबी डाटा प्रदान कर रही है।

रिलायंस जियो ने अपने प्लान्स को अपडेट किया है जिसके बाद कंपनी अपने यूजर्स को पहले से दोगुना डाटा दे रही है। इस अपडेट के बाद सिर्फ 299 रुपये में यूजर्स को कुल 252 ​जीबी प्राप्त हो रहा है। जिस प्लान का हम जिक्र ​कर रहे है वह प्लान 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में पहले हर दिन 1.5जीबी डाटा मिलता था, लेकिन अपडेट हो जाने के बाद अब इस प्लान में हर दिन 3जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा।



जियो ग्राहक पहले जहां पूरे वेलिडिटी पीरियड के लिए कुल 126 जीबी डाटा पाते थे वहीं अब यूजर्स को कुल 252 जीबी डाटा मिलेगा जो 4जी स्पीड पर रन करेगा। इंटरनेट बेनिफिट के साथ ही यूजर्स को 84 दिनों के अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल भी मिलती है जो रोमिंग के दौरान भी काम करती है। इसी तरह यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस प्राप्त होंगे। आपको बता दें कि जियो का यह प्लान पहले 399 रुपये में आता था, लेकिन अब जियो इस प्लान पर 100 रुपये का कैशबैक दे रही है जिसके बाद इसकी कीमत 299 रुपये ही पड़ेगी।

माय जियो ऐप के जरिये रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 50 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। और इस रिचार्ज की पेमेंट यदि फोनपे ऐप्प से की जाती है तो फोनपे वॉलेट में भी 50 रुपये प्राप्त होंगे। इस तरीके से यूजर्स को 399 रुपये के रिचार्ज पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा और इस प्लान की कीमत 299 रुपये पड़ेगी। गौरतलब है कि यह दोगुना डाटा वाला आॅफर जियो की ओर से सीमित अवधि के लिए पेश किया गया है। 30 जून से पहले रिचार्ज कराने वाले यूजर्स ही 3जीबी हर रोज डाटा का लाभ उठा पाएंगे।

लेबल: , ,

शुक्रवार, 15 जून 2018

Netflix और hotstar हुआ पुराना, अब ऐसे उठाएं लाइव टीवी का फुल मजा

By AKSHAY

 


टेक्नोलॉजी के दौर में स्मार्टफोन में लाइव टीवी और वीडियो देखना आसान हो गया है घर केकिसी भी कोने में बैठ कर आराम से Tv के मजे लिए जा सकते हैं।


लाइव टीवी या वीडियो देखने से लिए Hotstar और Netflix पर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. देश की टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टीवी ऐप के जरिये यूजर्स को फ्री में ऑनलाइन टीवी दिखाने का ऑफर दे रही हैं. रिलायंस जियो से लेकर वोडाफोन तक हर बडी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फ्री में लाइव टीवी दिखाने का ऐलान कर चुकी हैं।

एयरटेल ने अपने सभी यूजर्स को एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन 30 दिसंबर 2018 तक मुफ्त में देने की घोषणा की है।

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को शुरू से ही जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन हर रिचार्ज पर फ्री में उपलब्ध करा रहा है।
एयरटेल के अलावा आइडिया सेल्युलर भी अपने ग्राहकों को चुनिंदा लाइव टीवी फ्री में उपलब्ध करा रहा है।

रिलायंस जियो ने डबल धमाका ऑफर्स के जरिये ग्राहकों को फ्री में दोगुना डाटा देने का ऐलान किया है।


हाल ही में वोडाफोन ने अनलिमिटेड कॉम्बो पैक लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को फ्री में वोडाफोन प्ले लाइव टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।


 ये प्लान 179, रुपये और 199, रुपये के रिचार्ज पर उपलब्ध है. इसके अलावा वोडाफोन 30 जून तक सभी यूजर्स को वोडाफोन प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है.
वोडाफोन के 255, रुपए, 349 रुपए, 399 रुपए, 458 रुपए, 509, रुपए 511 रुपए, 569 रुपए और 799 रुपए वाले नये रिचार्ज पैक पर भी ये सबस्क्रिप्शन फ्री में अब उपलब्ध होगा।


लेख कैसा लगा जरुर बताएँ 
धन्यवाद। 

लेबल: , , , ,

गुरुवार, 14 जून 2018

अगर हो रही है जियो 4G की डाउनलोडिंग स्पीड में गिरावट, तो इस तरह करें सही।


भारत में 3G के आने के बाद से आम लोग बेहतर स्पीड का लुत्फ़ उठा पा रहे है और अब देश 4जी को दिल खोलके इस्तेमाल कर रहा है। टेलिकॉम सेक्टर में जियो के उतरने से भले ही आईडिया, वोडाफोन और एयरटेल को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा हो लेकिन अब जियो यूज़र डाउनलोडिंग स्पीड को लेकर परेशान दिखता है। भारत में डाउनलोडिंग स्पीड को लेकर वायरलेस कंपनी ओपन सिग्नल ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमे मई 2017 से फरवरी 2018 के बीच डाउनलोड किये गये डेटा का ब्यौरा दिया गया है।

कंपनी के अनुसार डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में अगस्त 2017 से शीर्ष पर कब्ज़ा जमाए बैठी जियो की पिछले वर्ष दिसम्बर से इस वर्ष फरवरी क बीच काफी गिरावट दर्ज की गई। वही पिछले वर्ष सितंबर से इस वर्ष फरवरी के बीच एयरटेल, वोडाफोन जैसी कंपनियों की स्पीड में बढौतरी देखने को मिली है। इस स्पीड में दिख रहे फर्क का मुख्य कारण बस इतना सा है कि बाकी कंपनी के नेटवर्क 3जी और 2जी भी है वही जियो केवल 4जी ऑपरेटर है।

कंपनी का कहना है कि जियो के अलावा बाकी कंपनियों की स्पीड में बढौतरी उनके किसी विशेष काम के कारण नहीं हुई बल्कि इसका मुख्य कारण देश में 4जी एलटीई की अधिक उपलब्धता होना था। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एयरटेल, वोडाफोन और आईडीया की एलटीई स्पीड या 3 जी स्पीड में हमें बढौतरी देखने को नहीं मिली, हालांकि इन कंपनियों ने अपने एलटीई नेटवर्क के विस्तार पर जोर दिया है।


कंपनी के मांंना है कि पिछले काफी समय से एयरटेल और जियो में दिख रही प्रतिस्पर्धा आने वाले समय में और कठिन हो जाएगी क्योकि जियो जल्द अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने वाला है। वही इस दौरान एयरटेल भी चुप चाप जियो को अपने आगे नहीं आने देगा और अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करेगा। ऐसे में दोनों ऑपरेटर के बीच होने वाली इस कड़ी टक्कर में आम अदमी को खूब मज़ा आने वाला है और इसके प्रतिस्पर्धा का सीधा फ़ायदा उपभोगताओ को ही होगा।

लेबल: , , ,

सोमवार, 11 जून 2018

UIDAI ने जारी किया नया फीचर, आधार अपडेट ह‍िस्ट्री एसे देख‍िये ऑनलाइन

AKSHAY: UIDAI ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिससे यूजर अपनी आधार अपडेट हिस्ट्री देख सकते हैं। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, आधारकार्ड धारक को UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा और Aadhaar Update History ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आधार कहां-कहां अपडेट हो गया है, तो इसे अब आप आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते UIDAI के सीईओ अजय भूषण पांडे ने बताया कि फिलहाल इस सुविधा को बीटा वर्जन में लॉन्च किया गया है। उन्होंने बताया कि ये एक इनोवेटिव और बहुत ही काम आने वाली सुविधा है। इस सुविधा के जरिये कोई भी व्यक्ति UIDAI की वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट हिस्ट्री डाउनलोड कर सकता है। इसके बाद इसे एड्रेस आदि के दावे को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हैं।

कैसे होगा

अपनी आधार अपडेट ह‍िस्ट्री पता करने के लिए आपको सबसे पहले www.uidai.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको 'Aadhaar Update History' पर क्ल‍िक करना होगा। इस पर क्ल‍िक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
यहां आपको अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी एंटर करनी होगी। इसके बाद सिक्योरिटी कैप्चा डालना है और इसे डालंंने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा

ओटीपी एंटर करने के बाद आपके सामने आपकी आधार अपडेट डिटेल दिख जाएगी। इसे आप प्रिंट भी कर सकते हैं। यह सुविधा इसलिए दी गई है ताकि बाद में आप इसका इस्तेमाल कर सकें।

इस सुविधा से आम लोगों को ज्यादा फायदा होगा। नौकरी, स्कूल में दाखिला और दूसरी चीजों के लिए इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह इसलिए भी ज्यादा उपयोगी साबित होगा क्योंकि लोगों से पिछले दो-तीन सालों की एड्रेस प्रूफ की जानकारी मांगी जाती है। यह फीचर उन्हें इसमें मदद करेगी 


यह लेख कैसा लगा हमे कमेन्ट करें 
और हमे फॉलो करें 

लेबल: , ,

रविवार, 10 जून 2018

तो अब YouTube ,पर अपने दोस्तों संग ऐसे कर सकेगें चैट जाने

                                           Photo credit Google

गूगल के वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अगर आप कुछ देख रहे हैं और उसे तुरंत ही अपने दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हो तो वहीं क्या आपको पता है शेयर करने के साथ आप अपने दोस्तों के साथ चैट भी कर सकते हैं वो भी वीडियो को देखते हुए. इसका मतलब ये हुआ कि चैट करने के लिए आपको अपना यूट्यूब वीडियो बंद नहीं करना पड़ेगा तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसा करने के लिए आपको क्या करना पडेगा।





YouTube एप पर कैसे करें इस्तेमाल
यूट्यूब एप को खोलकर लॉगइन करें
इसके बाद एक्टिवीटि टैब पर क्लिक करें
क्लिक करने के बाद दो सबहेड्स दिखाई देंगे।
 शेयर और नॉटिफिकेशन्स नाम के शेयर्ड पर क्लिक करें
इसके बाद कॉन्टैक्ट्स पर क्लिक करें

कॉन्टैक्ट्स दिखने के बाद यूट्यूब आपको इस रूप में दिखाएगा जैसे आप उन्हें जानते हों. इसे आप क्विक शॉर्टकर्ट के रूप में भी जोड़ सकते हैं.

यूट्यूब आपको और भी ऑप्शन देगा जैसे एड मोर कॉन्टैक्ट्स

सबसे पहले आपको एक इंविटेशन लिंक सेंड करना होगा. इसके बाद ये लिंक आपको अपने दोस्तों को भेजना होगा जिससे वो इसे अपने कॉन्टैक्ट में जोड़ सकें.

दूसरा, फाइंड इन यॉर फोन बुक, ये एक आसान तरीका है जिसकी मदद से यूट्यूब के पास आपके कॉन्टैक्ट्स का एक्सेस होगा.


इसके बाद आपको टैप ऑन चैट पर क्लिक करना होगा जिससे पर्सनल चैट विंडो खुल जाएगा।

शेयर्ड टैब की मदद से आप चैट के लिए एक ग्रुप भी बना सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले ग्रुप नेम बनाना होगा और उसके बाद उसमें लोगों को जोड़ना होगा.
हालांकि इस बात पर जरूर ध्यान दें कि यूजर का यूट्यूब नॉटिफिकेशन ऑन हो. नहीं तो वहीं नॉटिफाई नहीं मिलेगा.
वेब पर कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल
यूट्यूब को खोलकर लॉगइन करें

क्विक लॉन्चर और बेल के बीच शेयर बटन को सर्च करें
आईकन पर क्लिक करते ही यूट्यूब में जितने भी कॉन्टैक्ट्स होंगे वो सामने आ जाएंगे.
नए कॉन्टैक्ट को जोड़ने के लिए, कॉन्टैक्ट्स पर क्लिक करें और टैब के राइट पर क्लिक करें

इसके बाद आपके पास कुछ कॉन्टैक्ट्स की सूची आ जाएगी. जिसके बाद आप उसे शॉर्टकर्ट के रूप में जोड़ सकते हैं.
अगर उस कॉन्टैक्ट में आप जान पहचान का नाम नहीं आ रहा है तो आप उसे एक इंविटेशन लिंक के जरिए जोड़ सकते हैं. ये एक कस्टमाइज्ड लिकं होगा जिसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उन्हें जोड़ सकते हैं.

यूट्यूब के इस चैट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको इन तरीकों को फॉलो करना होगा जो दोनों एप और वेब के लिए मौजूद हैं।

लेबल: ,

शनिवार, 9 जून 2018

WhatsApp में आया ये नया फीचर,अब ऐसे पकड़ा जाएगा किसी का भी झूठ!

Photo credit Google


 वॉट्सऐप में एक काम की न्यू फीचर आया है. यह फीचर भ्रम फैलाने वाले फॉरवर्ड किए गए मैसेज के रोकथाम और सच्चाई समझने में मदद करेगा. कई बार फॉर्वर्ड किए गए वॉट्सऐप मैसेज को लोग सच समझने की गलती कर देते हैं।

यह न्यू अपडेट एंड्रॉयड के लिए है जो फिलहाल 2.18.179 बीटा वर्जन में है. इस अपडेट के बाद फॉर्वर्ड किए गए मैसेज पर फॉरवर्डेड लिखा हुआ लेबल दिखेगा. इस लेबल के जरिए यूजर्स यह समझ सकेंगे कि कौन सा मैसेज फॉर्वर्ड किए गए हैं और कौन से मैसेज कंपोज़ किए गए हैं

फॉरवर्डेड लिखा हुआ लेबल सेंडर और रीसिवर दोनों को ही मिलेगा. उदाहरण के तौर पर आप किसी के भेजे गए मैसेज को किसी दूसरे कॉन्टैंक्ट को भेज रहे हैं तो उसे और आपको दोंंनो को दिखेगा कि ये मैसेज आपने खुद से नहीं लिखा है जबकि फॉरवर्ड किया है।



रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल ये फॉरवर्ड का लेवल डिसेबल करने का ऑप्शन नहीं है. ये सच्च है कि फेक न्यूज और गलत जानकारियां वॉट्सऐप पर तेजी से फैलती हैं और इसके लिए वॉट्सऐप पर सवाल भी उठते रहे हैं. इस फीचर से ऐसा लगता है कंपनी आगे भी इस तरह के फीचर ला सकती है जिससे फॉरवर्ड मैसेज पर रोक सके खास कर वो जो गलत और भ्रामक होते हैं।


वॉट्सएप्प पेमेन्ट पे

वॉट्सऐप को भारत में डिजिटल पेमेंट यानी पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा को पूरी तरह से शुरू करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से हरी झंडी मिलनी बाकी।आपको बता दें कि वॉट्सऐप पे को मार्च तक ही लॉन्च होना था लेकिन फेसबुक-कैंब्रिज ऐनालिटिका स्कैंडल के बाद से यह pending है और इसके पीछे की वजह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का डेटा स्टोरेज को लेकर दिया गया आदेश है। 

लेबल:

बुधवार, 6 जून 2018

शाओमी आज लॉन्च करेगी, 16MP AI सेल्फी कैमरा वाला Redmi Y2

           Photo Google copyright

नई दिल्लीः शाओमी आज भारत में रेडमी Y2 लॉन्च करने जा रहा  है. इस स्मार्टफोन को शाओमी ने रेडमी S2 नाम से  चीन के बाजारों में उतारा था और अब इसका भारतीय वर्जन रेडमी Y2 नाम के साथ लॉन्च होगा. आज शाओमी दिल्ली में इस नए फोन को लॉन्च करेगी।

एमेजन एक्सक्लूसिव होगा Redmi Y2शाओमी ने ट्वीट करके लॉन्च इवेंट की जानकारी दी है. रेडमी Y2 भारत में एमेजन एक्सक्लूसिव होगा. शाओमी ने अपने टीजर पर इसे बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन बताया है. इसमें 16 मेगापिक्सल का AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) वाला सेल्फी कैमरा दिया जाएगा  हालांकि इसके नाम को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है

क्या होगी कीमत?रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडमी Y2 दो वेरिएंट 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध होगा. इसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरु होगी. इसी फोन को रेडमी S2 के नाम से मई में चीन के बाजारों में उतारा गया और इसकी कीमत 999 युआन ( लगभग 10,600 रुपये) से रखी गई. वहीं, 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1299 (लगभग 13000 रुपये) रखा गया।

कैमरे की अगर बात करें तो फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. यह एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है. रियर पर दो सेंसर दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का. कैमरे फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.2 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं. वहीं यूज़र रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

Redmi Y2 के स्पेसिफिकेशन क्या होंगे?रेडमी Y2 चीन में लॉन्च हुए रेडमी S2 का भारतीय वर्जन होगा. रेडमी S2 की बात करें तो इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है. ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है. फोन दो वेरिएंट में आएगा पहला 3 जीबी रैम के साथ जिसमें 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी, तो वहीं दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज होगी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट कर सकेगें ।

फोन के अगर बैटरी की बात करे तो फोन में 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है. सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है जो पिछले हिस्से पर कैमरे के नीचे मौजूद है. इसके अलावा फोन फेस रिकग्निशन के साथ आएगा. कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे फीचर शामिल हैं. एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड एमीटर को फोन में जगह दी गई है।

पोस्ट अच्छा लगे तो लाइक और शेयर करें 
हमें follow करें 
धन्यवाद आपका 

लेबल: ,

मंगलवार, 5 जून 2018

मोबाइल से एप डाउनलोड करते समय भूल कर भी नहीं करे ये गलती...


नई दिल्ली। बढ़ते साइबर हमलों को देखते हुयेे जरूरी हो गया है कि एप डाउनलोडिंग करते समय हमे सावधानियां  रखनी चहिये नहीं तो आपको पता भी नहीं चलेगा आपका फोन हैक कर लेगा और आप बड़ी फाइनेंशियल मुसीबत में पड़ जाएंगे। ग्‍लोबल डाटा की ओर से जारी 'रीटेल बैंकिंग इन साइट सर्वे' के मुताबिक, भारत में मोबाइल बैंकिंग यूज करने का रेश्‍यो सबसे ज्‍यादा है।

मोबाइल इंटरनेट से खतरा बढ़ेगा  - आज देश में 60 फीसदी लोग मोबाइल बैंकिंग का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। 2016 से 2018 तक का डाटा देखें तो इसमें लगातार ग्रोथ देखी जा रही है। दुग्‍गल के मुताबिक, साइबर हमलावरों से इससे बचने का बेसिक तरीका है कि आप ऐप डाउनलोडिंग में सावधानी बरतें। कभी भी थर्ड पार्टी स्‍टोर या SMS के जरिए भेजे गए लिंक से एप डाउनलोड नहीं करें।
 सावधानियाँ - आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो गूगल प्‍लेस्‍टोर से और आईफोन यूज करते हैं। एप डाउनलोड करने पहले उसका रिव्‍यू जरूर पढ़ें। मिंग ऐप डाउनलोड भी करें तो उसे अपने स्‍मार्टफोन के भीतर बेवजह एसेस देने से बचें। कोई भी एप, जिसका यूज नहीं करते उसे तुरंत अनइंस्‍टॉल करें। साइबर एक्‍सपर्ट पवन दुग्‍गल के मुता‍बिक, बढ़ती मोबाइल बैंकिंग हमारे लिए नई तरह की मुसीबत लेकर आ रही है। इसका सीधा सा मतलब है कि साइबर अटैकर अब आपके मोबाइल को ज्‍यादा निशाना बनाएंगे। एक छोटी सी चूक आपको भारी का नुकासान पहुंचा सकती है। 


स्मार्टफोन हैक  - अपने फोन को हैक होने से बचाने के लिए उसी ऐप्प का इस्तेमाल करें जो ट्रस्टेड डेवलपर्स के हों। साथ में अपनी बैंक अकाउंट की डिटेल स्मार्टफोन में सेव न करें। इन्हें ई मेल आईडी पर भी रखने से बचना चाहिए। आपको इसका पता भी नहीं चल पाता। यह आपके स्मार्टफोन में इन्स्टॉल बैंकिंग ऐप को तलाशता है। इसके बाद यह मालवेयर आपको आपके बैंकिंग ऐप से मिलता जुलता नोटिफिकेशन भेजता है। नोटिफिकेशन खोलते ही यह मालवेयर आपकी बैकिंग डीटेल हैकर तक भेजने लगता है। कई बार आपका OTP तक हैकर के पास भेजने की क्षमता यह मालवेयर रखता है।

सोमवार, 4 जून 2018

इन मोबाइल फोन्स पर 30 जून से बंद हो जाएगा व्हाट्सएप, चेक करें अपना फ़ोन

 By AKSHAY

 कंपनी की ओर जारी सूचना के अनुसार, ब्लैक बैरी 10, नोकिया एस 40, नोकिया एस 60, नोकिया सिबिंयन ओएस, एंड्रॉएड 2.1, एंड्रॉयड 2.2, विंडोज फोन 7.1 और आईफोन 3जीएस/आईओएस 6 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले मोबाइल फोन पर 30 जून के बाद व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा। यानी ये स्मार्टफोन यूजर 30 जून तक ही व्हाट्सऐप चला पाएंगे। पुराने ओपरेटिंग सिस्टम पर नए फीचर्स सपोर्ट नहीं करेंगे। ऐसे में जिन मोबाइल फोन्स पर व्हाट्सऐप का नया वर्जन काम नहीं करेगा, उन पर कंपनी सर्विस बंद () करने जा रही है। गौरतलब है कि कंपनी पहले 31 दिसंबर 2016 को यह सर्विस बंद करने वाली थी। हालांकि बाद में यूजर्स के विरोध करने पर इसे बढ़ा दिया गया। कंपनी ने  

सुझाव दिया है कि इन फोन के यूजर्स नए ओपरेटिंग सिस्टम को अपग्रेड कर ले। वहीं अन्य ओपरेटिंग सिस्टम यूजर्स के लिए कोई बदलाव नहीं होगा। अगर आप भी इन ओपरेटिंग सिस्टम वाला स्मार्टफोन यूज कर रहे है तो जल्द ही बदल लें नहीं तो आपके फोन पर व्हाट्सऐप बंद हो जाएगा।


आपको बतादें व्हाट्सऐप एंड्रॉएड के लिए बनाए गए व्हाट्सऐप मैसेंजर ऐप में दो नए फीचर जोड़ने जा रही है जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इनमें एक फीचर लाइव लोकेशन का है। जिसके जरिए यूजर्स अपने कान्टेक्स्ट के साथ लोकेशन भी शेयर कर सकते है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में व्हाट्सऐप ने आइफोन यूजर्स के लिए नए फीचर्स जोड़े गए है। फिलहाल ये नए फीचर्स आईफोन को ही सपोर्ट करेंगे बाद में एंड्रॉएड ओपरेटिंग सिस्टम के लिए भी इन्हें लाया जा सकता है। आईफोन को सपोर्ट करने वाले नए तीन फीचर्स में फोटो फिल्टर, ऑटोमेटिक एल्बम एवं मैसेज रिप्लाई शॉर्टकट शामिल है।


पतंजलि वॉट्सएप्प किम्भो कैसे यूज़ करें