मंगलवार, 31 जुलाई 2018

Jio ने पेश किया धमाकेदार प्लान, 6 महीने तक फ्री मिलेगा अनलिमिटेड 4G डाटा

जियो ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है. कंपनी ने ये प्लान मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत बाज़ार मे लाया है।

By AKSHAY SHUKLA: 

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किए हैं. कंपनी ने ये प्लान मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत बाजार में लाया है. इन सभी प्लान्स में से जियो का सबसे धमाकेदार प्लान है 594 रुपए का प्लान है. इसमें यूजर्स को 6 महीने फ्री अनलिमिटेड कॉल्स के साथ ही अनलिमिटे़ड 4G डाटा का भी फायदा दिया गया है. इसके अलावा जियो के मानसून हंगामा ऑफर में यूजर्स को कई और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

रिलायंस जियो ने मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत जारी किए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ यूजर्स को 6 महीने तक अनलिमिटेड फ्री डाटा का लाभ भी दिया है. इसके साथ ही अनलिमिटेड एसएमएस भी शामिल हैं. इसके अलावा जियो ने अपने जियो फोन यूजर्स के लिए दो और प्लान बाजार में लाया है.

नये सिम वालों को फायदा होगा मानसून हंगामा ऑफर में यूजर्स अपने किसी भी चालू फीचर फोन के बदले जियो फोन 501 रुपए देकर एक्सचेंज कर सकते हैं. नए जियो सिम लेने वाले यूजर्स को यह प्लान वन टाइम एक्टिवेशन के रूप में दिया जाएगा. इस प्लान का लाभ मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी (MNP) कराने वाले यूजर्स को भी मिलेगा.


 
जियो का 153 वाला प्लान इस प्लान को भी मूल रूप से जियो फोन यूजर्स के लिए उतारा गया है. इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी 4G डाटा का लाभ मिलेगा. प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. यूजर्स को कुल 42 जीबी डाटा का लाभ मिलता है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री एसएमएस (प्रतिदिन 100 एसएमएस) का भी लाभ मिलता है. आपको बता दें कि जियो को फीचर फोन जियो फोन 2 की बिक्री 15 अगस्त से शुरू होगी.

यह लेख कैसा लगा 
कमेंट जरुर करें 
हमेंं follow करें 
अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें 
मेरा वॉट्सएप्प no. +917814414493

लेबल: , , , ,

सोमवार, 30 जुलाई 2018

बिना पैसा लगाए प्रारम्भ करें ये 4 काम, ऑनलाईन अर्न मनी, और दिल खोल कर करें कमाई

By AKSHAY SHUKLA:  

अगर आपके पास कम्प्यूटर व इंटरनेट है, तो आप भी कर सकते हैं कमाई। इसके लिए कहीं जाने की भी जरुरत नहीं है। घर बैठकर आप कमाई का साधन ढूंढ सकते हैं। इसके 4 तरीके हैं, जिनके जरिए आपको हर घंटे में 1000 रुपए तक कमाई हो सकती है। हालांकि, इसके लिए आपको इंटरनेट की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ कार्य जो आपकी कमाई करा सकते हैं.
ये भी देखें👇

क्या करना होगा।

1. स्वागबक्स डॉटकॉम (http://www.swagbucks.com)
स्वागबक्स डॉटकॉम एक प्रसिद्ध वेबसाइट है, जिस पर फ्री में रजिस्टर करके आप कमाई प्रारम्भ कर सकते हैं। फेसबुक के जरिए भी इससे जुड़ा जा सकता है। इसमें आपको पैसा तो कम मिलेगा, लेकिन आपके ज़िंदगी में प्रयोग होने वाली चीजें जैसे मोबाइल, हार्ड डिस्क, मग टीशर्ट, आदि ज्यादा मिलते हैं। गिफ्ट इस साइट पर बस आपको कुछ समय बिताना है व शॉपिंग से लेकर सर्चिंग, प्ले, सवाल-जवाब व प्रोडक्ट की जानकारी हासिल करनी है। इसकी एवज में वेबसाइट आपको कुछ प्वाइंट्स देगी। इन प्वाइंट्स को आप शॉपिंग में प्रयोग कर सकते हैं या फिर कैश में भी बदल सकते हैं।

2. वर्चुअल कॉल सेंटर एजेंट
आप अपने घर पर बैठे कॉल सेंटर एजेंट के रूप में कार्य कर सकते हैं। LiveOps.com आपको यह सुविधा मुहैया कराता है। इस साइट पर जाकर आप कंपनी के एजेंट बन सकते हैं। होम पेज खुलने के बाद एजेंट बनने के लिए अप्लाई करें.

2.सेल्फ पब्लिश बुक
अगर आपको लेखन से ज्यादा प्यार है, तो कई साइट पैसे देकर औनलाइन बुक लिखवाने से लेकर उसकी रॉयल्टी से कमाई करने का मौका देती हैं। इन्हीं साइटों में से एक है अमेजन। अमेजन किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग के नाम सेयह फीचर चलाती है। इसमें कोई भी औनलाइन बुक लिखकर उसे किंडल बुकस्टोर पर डाल सकता है। इसकी बिक्री पर लेखक को 70 प्रतिशत तक रॉयल्टी मिलती है।साइट व सेल्फ पब्लिश बुक की अधिक जानकारी केलिए https://kdp.amazon.com/ पर क्लिक करें। इस पर आप अपना अकाउंट बनाकर रेगुलर मेम्बर बन सकते हैं.

4. ऑन लाइन वर्क
ऑनलाइन वर्क को लेकर जालसाजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये जालसाज पैसे देने का वादा कर औनलाइन कार्य तो करा लेते हैं, लेकिन पैसे नहीं देते हैं। ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की नसीहत देते हुए आपको औनलाइन वर्क करके कमाई करन बता रह है। www.odesk.com वwww.elance.com जैसी साइट ऑनलाइन कमाई के मामले में संसार भर में फेमस साइटों में भी शामिल है। इन दोनों साइटों में सबसे पहले आपको टेस्ट देकर खुद को साइट के लिए यूजफुल साबित करना होता है। एक बार रजिस्टर होने के बाद आप साइट अलग-अलग कार्य के लिए मेंबर्स को कॉन्ट्रैक्ट व फ्रीलांसर के रूप में हायर करती है। कार्य पूरा होने पर प्रति घंटा या अन्य उपायों से पैसा देती है। संसार भर में कई वेबसाइट ऐसा करती हैं.

हमारा यह लेख कैसा लगा
 हमें कमेंट जरुर करें 
हमे अभी follow करें 
मेरा वॉट्सएप्प no.7814414493

लेबल: , , ,

शनिवार, 28 जुलाई 2018

जियो का नया प्लान लाँच, आज से उठा सकते हो इसका फायदा

By AKSHAY SHUKLA 

जियो ने टेलीकॉम जगत में एक बार फिर खलबली मचा दिया है जियो ने नये ऑफर को लाँच किया हैं। जियो का यह ऑफर 26 जुलाई शाम को ही लाँच किया गया था। जियो के इस शानदार ऑफर के तहत जियो ग्राहकों को एक बार फिर से बिल्कुल फ्री में इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। जियो के इस ऑफर में जियो ग्राहकों को प्रतिदिन 2 GB डाटा बिल्कुल फ्री में उपलब्ध करवाया जाएगा.

रिलायंस जियो ने कई बार बिल्कुल फ्री में इंटरनेट उपलब्ध करवाया है। जियो समय-समय पर अपने ग्राहकों को बिल्कुल फ्री में इंटरनेट डाटा ऑफर उपलब्ध करवाती रहती हैं। इससे पहले भी क्रिकेट पैक के रूप में बिल्कुल फ्री में प्रतिदिन 2 GB डाटा उपलब्ध कराया गया था। इस बार जियो द्वारा ग्राहकों को प्रतिदिन 2 GB डाटा फ्री में jio digital pack के रूप में उपलब्ध कराया जायेगा.


जियो डिजिटल पैक में ग्राहको को प्रतिदिन 2 GB डाटा फ्री में उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पैक की वैधता 4 दिन की रहेगी। यानी की 27 जुलाई से 29 जुलाई तक जियो के इस फ्री ऑफर का लाभ मिलेगा। इस ऑफर में कुल 8 जीबी डाटा मिलेगा। आप को बता दे कि जियो का यह ऑफर माय जियो ऐप के जरिये उपलब्ध कराया जा रहा है। 

यह ऑफर आप को मिला है या फिर नही मिला इसको चेक करने के लिए आपको माई जियो ऐप में जाना होगा। माय जियो ऐप में जाने के बाद सबसे ऊपर बाई तरफ 3 लाइन का ऑप्शन बना हुआ दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद, माय प्लान पर जाकर जियो डिजिटल आॅफर को सलेक्ट करना होगा। इसके बाद इसका आप फायदा उठा सकते हो.

यह लेख कैसा लगा हमे कमेंट जरुर करें 
सोशल मीडिया पर शेयर करें 


लेबल: , , , , , ,

शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

जियो का नया ऑफर आज से लागू, कोई भी ले सकता है 501 रुपए में नया मोबाइल, शर्ते लागू


By Technical AKSHAY ji:
 जियो का नया ऑफर आज से लागू होने वाला है। ऑफर बहुत खास है। दरअसल रिलायंस जियो का यह नया ऑफर खास है। इस ऑफर के तहत किसी भी पुराने फोन के बदले नया जियो फोन दिया जा रहा है। इसके लिए एक शर्त है कि जियो फोन लेने के लिए 501 रुपए भी देने होंगे। इस तरह आप अभी मार्केट में मौजूद जियो के 4G फीचर फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन को आज शाम 5 बजे से खरीदा जा सकता है। इस ऑफर के लिए आपको ऐप पर जाकर रजिस्टर करना होगा।

जियो के इस फोन में अब वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब भी चलेगा। कंपनी ने इस घोषणा को पूरी तरह से सही साबित कर दिया है। 15 अगस्त से सभी यूजर्स इस फोन में वॉट्सऐप, यूट्यूब सब चला सकेंगे। जियो फोन में गूगल का वॉयस असिस्टेंट भी उपलब्ध है। जियो फोन के लिए गूगल असिस्टेंट अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। जियो फोन में सिंगल नैनो-सिम स्लॉट है और एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसमें अल्फान्यूमेरिक कीबोर्ड है। फोन में 2.4 इंच का QUGA डिस्प्ले है। साथ ही, इसमें FM रेडियो और टॉर्च लाइट की भी सुविधा है।

जियो फोन में जियो मैसेजिंग, एंटरटेनमेंट जैसी ऐप्‍स प्री लोडेड आएंगी। इसके अलावा, जियो टीवी की सुविधा भी आपको मिलेगी। इसमें कई भाषाओं के 400 से ज्‍यादा चैनल लाइव देखे जा सकेंगे। वहीं जियो म्‍यूजिक और जियो सिनेमा में अलग-अलग भाषाओं की फिल्‍में, सीरियल और गानों का भी लुत्‍फ उठाया जा सकेगा।

 जियो मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत अपना पुराना फीचर फोन देकर नया फोन लेने के बाद यूजर्स को 49 रुपए या 153 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। 49 रुपए के प्लान में यूजर्स को 28 दिन के लिए 1GB 4G डेटा समेत अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाएगी। वहीं, 153 रुपए के प्लान के तहत यूजर्स को रोजना 100SMS और 1.5 GB 4G डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। मतलब कुल 42 GB डेटा मिल रहा है। जिसकी वैधता भी 28 दिन की है।


लेबल: , , , ,

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

एमआई ऐनिवर्सरी सेल : सिर्फ 4 रुपये में मिल रहा Redmi Y2 खरीदने का मौका


By TECHNICAL AKSHAY JI:

शाओमी को भारत 4 साल पूरे होने वाले हैं और कम्पनी ने अपनी चौथी एमआई ऐनिवर्सरी सेल का ऐलान किया है। 10 जुलाई से शुरू होने वाली यह सेल 12 जुलाई तक चलेगी जिसमें स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, शाओमी की अक्सेसरीज़, मी बैंड 2, बॉडी कंपोज़िशन स्केल समेत कई प्रॉडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही चुनिंदा डिवाइसिस पर 4 रुपए वाली फ्लैश सेल के आयोजन भी किया गया है। ऐनिवर्सरी सेल में एक्सचेंज ऑफर की पेशकश भी की गयी है।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए कम से कम 7,500 रुपए की शॉपिंग करनी होगी। दूसरी तरफ 8,999 रुपए की खरीदारी करने और पेटीएम से पैसे अदा करने पर 500 रुपये कैशबैक मिलेगा। अगर आप मोबिक्विक से भुगतान करेंगे तो अधिकतम 3,000 रुपए सुपरकैश के रूप में बचा सकेंगे। शाओमी के ऑफिशल ऐप पर और वेबसाइट पर गेम खेलकर भी यूजर्स मिक्स 2, रेडमी वाई 2 समेत कई डिवाइसिस जीतने का मौका दिया गया है ।

4 रुपये वाली फ्लैश सेल

इस सेल को 10 जुलाई से 12 जुलाई के बीच दोपहर 4 बजे से शुरू किया जाएगा। इस दौरान लकी यूजर्स 4 रुपए में रेडमी नोट 5 प्रो, रेडमी वाई2, रेडमी वाई2, मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4 55 इंच, मी बॉडी कंपोज़िशन स्केल, रेडमी वाई 2 और मी बैंड 2 खरीद सकेंगे।

फ्लैश सेल के अलावा शाओमी एमआई मिक्स 2 स्मार्टफोन पर 2,000 रुपए, एमआई मैक्स 2 और ट्रैवल बैकपैक पर 1,000 रुपए की छूट दे रही है। इसके अतिरिक्त एमआई ईयरफोन्स, एमआई बैंड 2 और एमआई बैंड एचआरएक्स एडिशन व एमआई बैंड स्ट्रैप ब्लू कॉम्बो खरीदने पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।

लेबल: , , ,

गुरुवार, 5 जुलाई 2018

अपने गूगल अकाउंट से इन आसान स्टेप्स द्वारा हटाएं थर्ड पार्टी एप, अकाउंट रहेगा बिल्कुल सुरक्षित


                           Photo Google copyright

By TECHNICAL AKSHAY JI:

 फेसबुक डाटा लीक के बाद G-Mail से जुड़ा नया विवाद सामने आया है, जिसमें G-Mail में थर्ड-पार्टी एप के जरिए आपका इनबॉक्स एक्सेस किया जा सकता है। जी-मेल का इस्तेमाल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र से लेकर दुनिया के किसी कोने में एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स तक करते हैं। सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर नेट बैंकिंग सेवा PayPal के लिए लोग G-Mail का इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में यदि गूगल आपके G-Mail को किसी अन्य को भी पढ़ने की इजाजत दे देता है तो इससे डाटा चोरी का खतरा तो दिखता ही है। दुनियाभर में G-Mail के 1.4 बिलियन यूजर्स हैं, ऐसे में आपके G-Mail अकाउंट में थर्ड पार्टी एप के एक्सेस से बचने के लिए इन 6 स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट में लॉग-इन पर क्लिक करें।
स्टेप 2: इसके बाद आप ओवरव्यू पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां आप साइन इन एंड सिक्योरिटी का ऑप्शन देखेंगे।
स्टेप 4: इसके बाद एप्स विथ अकाउंट एक्सेस पर क्लिक करें।
स्टेप 5: यहां आपको मैनेज एप्स का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
स्टेप 6: इसके बाद आपको अकाउंट से लिंक एप्स दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें। इसके बाद आप रिमूव एक्सेस पर क्लिक कर दें।
इन 6 आसान स्टेप्स की मदद से अपने अकाउंट से लिंक सभी थर्ड पार्टी एप को हटा सकते हैं और अपना गूगल अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं।

लेबल: , , ,

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

जियो ला रहा ये नया ऑफर, जानिए कैसे उठा सकते हैं इस ऑफर का फायदा


By TECHNICAL AKSHAY JI: 

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए नया ऑफर लेकर आने वाली है। इस ऑफर का फायदा 3 जुलाई से उठाया जा सकता है। जियो ने अपने JioFi पोर्टेबल 4जी राउटर पर कैशबैक ऑफर का ऐलान किया है। ऑफर के तहत, ग्राहकों को 500 रुपए का कैशबैक मिलेगा जिसके बाद जियोफाई राउटर की प्रभावी कीमत 499 ,रुपए हो जाएगी। सितंबर साल 2016 में ही Jio ने अपने पोर्टेबल राउटर की कीमत 1,999 रुपए से कम करके 999, रुपए कर दी थी। इस कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर को नया जियोफाई खरीदना होगा। अगर आपके पास पहले से यह डिवाइस है तो यह ऑफर आपके किसी काम का नहीं। ग्राहक इस JioFi ऑफर का फायदा 3 जुलाई से उठा पाएंगे। फिलहाल, कंपनी ने ऑफर की आखिरी तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है।

आपको नई डिवाइस खरीदनी होगी और साथ में नया जियो पोस्टपेड सिम भी लेना होगा। जिसे डिवाइस में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद आपको कम से कम 199 रुपए महीने का पोस्टपेड प्लान चुनना होगा और अगले 12 महीने तक इसके बिल का भुगतान करना होगा। 12 महीने खत्म होने के बाद जियोफाई यूजर को 500 रुपए का कैशबैक मिलेगा जिसे बाद के मासिक बिल में एडजस्ट किया जाएगा। बता दें कि 199 रुपए वाले में यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 25GB डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.

आपको बता दें कि Jio ने अभी कुछ दिन पहले पेश किया था। ऑफर के तहत, नया स्मार्टफोन खरीदने वाले इस टेलीकॉम कंपनी के सब्सक्राइबर 3.2TB (करीब 3,270GB) तक मुफ्त डेटा और 4,900 रुपये तक का फायदा पाएंगे। यह ऑफर 25 सितंबर तक उपलब्ध है। इस ऑफर में जियो यूजर को 50 रुपए के 36 इंस्टेंट कैशबैक कूपन मिलेंगे, यानी फायदा 1,800 रुपए का होगा। इसके अलावा 1,800 रुपए तक की कैशबैक की राशि जियो मनी क्रेडिट के तौर पर मिलेगी। यह तीन किश्तों में दी जाएगी, वो भी 13वें, 26वें और 39वें रीचार्ज के बाद। आखिर में की ओर से 1,300 रुपए का डिस्काउंट कूपन भी मिलेंगे जिसकी वैधता 31 मई 2018 तक की होगी।

लेबल: , , , ,

रविवार, 1 जुलाई 2018

WhatsApp में आया ये नया फीचर, अब चलेगी सिर्फ एडमिन की मर्जी



By TECHNICAL AKSHAY JI : 

WhatsApp में एक नए फीचर ने दस्तक दी है जिससे ग्रुप एडमिन की ताकत अब और बढ़ जाएगी. इस नए फीचर को एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बिटा वर्जन 2.18.201 और iPhone के लिए स्टेबल वर्जन 2.18.70 में जारी किया गया है. इस नए फीचर के आने के साथ ही अब एडमिन तय कर पाएगा कि ग्रुप में कौन मैसेज भेजेगा।

ये नया ऑप्शन ग्रुप सेटिंग मेन्यू में 'सेंड मैसेज' के नाम से दिया गया है. इस फीचर से एडमिन तय कर सकते हैं कि सारे मेंबर्स मैसेज भेज पाएंगे या केवल एडमिन ग्रुप में मैसेज भेजेगा. यानी सीधे शब्दों में इस फीचर को एक्टिव करने से केवल ग्रुप एडमिन ही ग्रुप में मैसेज भेज पाएगा और बाकी किसी को भी मैसेज करने की आजादी नहीं होगी

ऐसे में कोई भी ग्रुप में किसी संवाद में हिस्सा नहीं ले सकेगा. केवल एडमिन के मैसेज बाकी मेंबर्स पढ़ पाएंगे. जल्द ही इस फीचर को विंडोज फोन समेत सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. इस फीचर को तब भी ऐक्सेस किया जा सकेगा अगर ग्रुप में केवल एक ही एडमिन हो।

सेंड मैसेज फीचर को ऐसे करें एक्टिव वीडियो देखें 

                      वॉट्सएप्प को अपडेट करें 

लेबल: , , , , ,