Jio ने पेश किया धमाकेदार प्लान, 6 महीने तक फ्री मिलेगा अनलिमिटेड 4G डाटा
जियो ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है. कंपनी ने ये प्लान मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत बाज़ार मे लाया है।
By AKSHAY SHUKLA:
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किए हैं. कंपनी ने ये प्लान मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत बाजार में लाया है. इन सभी प्लान्स में से जियो का सबसे धमाकेदार प्लान है 594 रुपए का प्लान है. इसमें यूजर्स को 6 महीने फ्री अनलिमिटेड कॉल्स के साथ ही अनलिमिटे़ड 4G डाटा का भी फायदा दिया गया है. इसके अलावा जियो के मानसून हंगामा ऑफर में यूजर्स को कई और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
रिलायंस जियो ने मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत जारी किए इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ यूजर्स को 6 महीने तक अनलिमिटेड फ्री डाटा का लाभ भी दिया है. इसके साथ ही अनलिमिटेड एसएमएस भी शामिल हैं. इसके अलावा जियो ने अपने जियो फोन यूजर्स के लिए दो और प्लान बाजार में लाया है.
नये सिम वालों को फायदा होगा मानसून हंगामा ऑफर में यूजर्स अपने किसी भी चालू फीचर फोन के बदले जियो फोन 501 रुपए देकर एक्सचेंज कर सकते हैं. नए जियो सिम लेने वाले यूजर्स को यह प्लान वन टाइम एक्टिवेशन के रूप में दिया जाएगा. इस प्लान का लाभ मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी (MNP) कराने वाले यूजर्स को भी मिलेगा.
यह लेख कैसा लगा
कमेंट जरुर करें
हमेंं follow करें
अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें
मेरा वॉट्सएप्प no. +917814414493
लेबल: 2018, Jio 501, Jio mansoon hungama offer, Jio offer, JIO RECHARGE plan


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ