रविवार, 5 अगस्त 2018

Whatsapp पर आया ये जबरदस्त फीचर, अब चैट करते करते कर सकेंगे ये सारे काम

  • by AKSHAY SHUKLA: 

फेसबुक का Whatsapp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए आए दिन नए-नए अपडेट पेश करता रहा है। अब इसी कड़ी में कंपनी अपने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश करनेे जा रही है। व्हाट्सएप का ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है जिसका नाम पिक्चर इन पिक्चर वीडियो है। इस नए फीचर की मदद से अब एंड्रॉयड यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेेमाल करते समय ही इंस्टाग्राम और यूट्यूब के वीडियो को ऐप के अंदर ही देख सकते हैं।



अगर अब आपकेे व्हाट्सएप अकाउंट पर कोई इंस्टाग्राम और यूट्यूब का वीडियो भेजता हैं तो आपको उसे देखनें के लिए उस ऐप पर नहीं जाना होगा। बल्कि, चैट मेें रहकर ही उस वीडियो को एक चैट विंडो पर देख सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि इस फीचर की मदद से यूजर्स इंस्टाग्राम और यूट्यूब वीडियो लिंक पर एक वाइट कलर का प्ले आइकन देख सकेंगे। इस आइकन को एक बार क्लिक करने के बाद वीडियो एक छोटे से बॉक्स में पॉप अप हो जाएगा। इस वीडियो बॉक्स को आप एेप के अंदर कहीं भी रख सकते हैं और वीडियो देख सकते हैं। साथ ही इसके आने से आप चैट करते हुए भी वीडियो देख पाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो व्हाट्सएप नए फीचर पिक्चर इन पिक्चर मोड पर काम कर रहा है। हालांकि, रिपोर्ट में यह साफ-साफ कहा गया है कि फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स इंस्टाग्राम की स्टोरिज को नहीं देख पाएंगे। ये फीचर अभी IOS ऐप में मैजूद है और जल्द ही इसे एंड्रॉयड के लिए भी उपलब्ध कराया  जाएगा।

लेबल: , ,

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए अब देने होंगे पैसे, एक मैसेज के लिए 5.8 रुपये तक देना होगा

by AKSHAY SHUKLA:

व्हाट्सएप जल्द ही मैसेज के लिए पैसे लेने वाला है और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के कीमत आमतौर पर टेक्स्ट मैसेज की कीमत से भी ज्यादा होगी, हालांकि अगर आप साधारण वॉट्सएप्प यूज़ करते हैं तो आपको इसके लिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

दरअसल फेसबुक व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट यूजर्स से मैसेज भेजने के लिए पैसे लेने की पूरी तैयारी कर रहा है। इसकी जानकारी खुद ही व्हाट्सएप ने दी है। व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट से भेजे गए मैसेज की कीमत का दर तय होगा और उसके तहत बिजनेस अकाउंट चलाने वाली तमाम कंपनियों से मैसेज के लिए पैसे लिए जाएंगे।

मैसेज की कीमत अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग होगी। एक मैसेज के लिए 30 पैसे से 5.8 रुपये तक देने होंगे। खास बात यह है कि मैसेज के लिए पैसे देने पर मैसेज के पहुंचने की गारंटी होगी। फेसबुक प्राइवेसी को लेकर लगातार हो रही खर्च को निकालने के लिए नए तरीके खोज रही है कंपनी। 

व्हाट्सएप ने कहा कि बिजनेस अकाउंट से शिपिंग कंफर्मेशन, अप्वायंटमेंट रिमांडर, टिकट जैसे नोटिफिकेशंस भेजने के लिए इसके बिजनेस एप का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि इसके लिए एसएमएस के मुकाबले ज्यादा चार्ज देना होगा।

यह लेख कैसा लगा
कमेंट जरुर करें 
ऐसे ही और जानकारी 
पाने के लिये हमें follow करें 
धन्यवाद। 

लेबल: , , ,