गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

Pulwama attack: उड़ी से लेकर पुलवामा तक: मोदी सरकार में हुए ये पांच बड़े हमले।

गुरुवार को पुलवामा ज़िले के लेथपोरा में एक चरमपंथी हमले में
44 सीआरपीएफ़ जवान मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।


प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी नेता अरुण जेटली, कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस हमले पर शोक जताया है और जवानों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''मोदी सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा पर समझौता बिना रोक टोक के जारी है

कांग्रेस का दावा है कि मोदी सरकार में 18 बड़े आतंकी हमले हुए हैं।
साल 2014 से अब तक हुए पांच आंतकी हमलों के बारे में जानिए ।

उड़ी हमला: 18 सितंबर, 2016 को जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के कैम्प पर हमला किया गया था इस हमले में 19 जवान मारे गए थे इस हमले को दो दशकों का सबसे बड़ा हमला बताया गया।

दुसरा पठानकोट हमला: दो जनवरी, 2016 को चरमपंथियों ने पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हमला किया था. इसमें 7 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे जबकि 20 अन्य घायल हुए थे जवाबी कार्रवाई मे चार चरमपंथियों की भी मौत हुई थी।

तीसरा है गुरदासपुर हमलाः 27 जुलाई ,2015 को पंजाब को गुरदासपुर के दीनापुर में हमलावरों ने तड़के ही एक बस पर फ़ायरिंग की और इसके बाद पुलिस थाने पर हमला कर दिया हमले में एसपी (डिटेक्टिव) समेत चार पुलिसकर्मी और तीन नागरिक मारे गए।

और चौथा अमरनाथ यात्रियों पर हमलाः 10 जुलाई, 2017 को अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं पर अनंतनाग ज़िले में एक चरमपंथी हमला हुआ। इस हमले में 7 लोग मारे गए थे।

पांचवा हमला पुलवामा हमलाः गुरुवार को पुलवामा ज़िले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर चरमपंथियों ने आईईडी धमाका कर सीआरपीएफ़ के काफ़िले पर हमला किया है।  इस हमले में अब तक 44 जवान मारे गए हैं और कई जख़्मी हालत में हैं जिनका इलाज चल रहा है इस हमले को उड़ी से भी बड़ा हमला बताया जा रहा है।






दोस्तों आज के इस पोस्ट में बस इतना ही मिलेगें अगले खबर में अगर लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर और कमेंट जरुर करें।
धन्यवाद जय हिंद आपका दिन सुभ हो ।

लेबल:

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक अकाउंट, तो हो सकता है बड़ा नुकसान जानिए क्यों


राहुल एक आईटी प्रोफेशनल हैं और उन्‍होंने अपने 10 साल के करियर में पांच कंपनियां बदली हैं. कंपनी बदलने के दौरान सैलरी के लिए नए-नए बैंक में खाते खोले गए. नए खाते तो खोल लिये गए, लेकिन कोई पुराने खाता बंद नहीं कराया. एक दिन राहुल को पता चला कि उनके एक खाते से धोखाधड़ी हो गई है. ऐसा सिर्फ राहुल के साथ नहीं, बल्कि आपके साथ भी हो सकता है। अगर आपका भी एक से अधिक खाता है और वह निष्क्रिय हो गया है तो उन्हें बंद करा दीजिए. नहीं तो आने वाले समय में बड़ा नुकसान हो सकता है।

IRCTC: होली पर घर जाने की सोच रहे हैं तो भूल जाइये, रेलवे ने दिया तगड़ा झटका

आपको पेनल्टी देनी पड़ सकती है
किसी भी सैलरी अकाउंट में तीन महीने तक सैलरी नहीं आने से वह सेविंग अकाउंट में कन्वर्ट  हो जाता है. सेविंग अकाउंट में तब्दील होने से खाते को लेकर बैंक के नियम बदल जाते हैं। फिर बैंक उसे सेविंग अकाउंट के रूप में ट्रीट करते हैं। बैंक के नियम के मुताबिक, सेविंग अकाउंट में एक न्यूनतम राशि मेनटेन करनी जरूरी है. अगर, आप यह मेनटेन नहीं करते हैं तो आपको पेनल्टी देनी पड़ सकती है और आपके खाते में से जमा रकम से बैंक पैसा काट सकते हैं।
क्रेडिट स्कोर भी होता है खराब
एक से अधिक निष्क्रिय खाते होने से आपके क्रेडिट स्कोर पर भी इसका खराब असर पड़ता है. आपके खाते में न्यूनतम बैलेंस मेनटेन नहीं होने से क्रेडिट स्कोर खराब होता है. इसलिए कभी भी निष्क्रिय खाते को हल्के में न लें और नौकरी छोड़ने के साथ ही उस  बैंक खाते को भी बन्द करा दें ।
इनकम टैक्स फाइल करने में होती है परेशानी

ज्यादा बैंकों में अकाउंट होने से टैक्स जमा करते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कागजी कार्रवाई में भी अधिक माथापच्ची करनी पड़ती है. साथ ही इनकम टैक्स फाइल करते समय सभी बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां रखनी पड़ती है. अक्‍सर उनके स्टेटमेंट का रिकॉर्ड जुटाना काफी पेचीदा काम हो जाता है.
सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी सही नहीं
कई बैंकों में अकाउंट होना सुरक्षा के लिहाज से भी सही नहीं होता है. हर कोई अकाउंट का संचालन नेट बैंकिंग के जरिए करता है. ऐसे में सभी का पासवर्ड याद रखना बहुत ही मुश्किल काम होता है. निष्क्रिय अकाउंट का इस्‍तेमाल नहीं करने से इसके साथ फ्रॉड या धोखाधड़ी होने का चांस बहुत अधिक होता है, क्‍योंकि आप लंबे समय तक इसका पासवर्ड नहीं बदलते हैं. इससे बचने के लिए अकांउट को बंद कराएं और उसके नेट बैंकिंग को डिलीट जरूर कर दें.
फाइनेंशियल नुकसान की गुंजाइश
निष्क्रिय खाते का सही इस्‍तेमाल नहीं करने से फाइनेंशियल लॉस भी होता है. उदाहरण के तौर पर मान लेते हैं कि आपके पास चार अकाउंट हैं जिनमें न्यूनतम बैलेंस 10,000 रुपए होने चाहिए. इस पर आपको 4 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलता है.
यानी,  आपको लगभग 1600 रुपए ब्‍याज मिलेगा. अब, आप इन चारों अकाउंट को बंद कर इस पैसे को म्युचुअल फंड की स्कीम में डाल देते हैं और कम से कम 8 फीसदी की दर से भी ब्याज मिलने पर आपको 3200 रुपए मिलेंगे, जबकि सेविंग अकाउंट से सिर्फ 1600 रुपए ही मिलेंगे. इसलिए निष्क्रिय खाते में पैसा छोड़ने के बदले निकालकर किसी दूसरे अकाउंट में डालना फायदे का सौदा होता है.

लगते हैं ये एक्स्ट्रा चार्जेज
कई अकाउंट होने से आपको सालाना मेंटनेंस फीस और सर्विस चार्ज देने होते हैं. क्रेडिट और डेबिट कार्ड के अलावा अन्य बैंकिंग सुविधाओं के लिए भी बैंक आपसे पैसे चार्ज करता है. तो यहां भी आपको काफी पैसों का नुकसान उठाना पड़ता है.


दोस्तों आज के इस पोस्ट में बस इतना ही मिलेगें अगले लेख में आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताए। धन्यवाद जय हिंद आपका दिन सुभ हो ।


लेबल: , ,

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

IRCTC: होली पर घर जाने की सोच रहे हैं तो भूल जाइये, रेलवे ने दिया तगड़ा झटका



अगले महीने होली के त्योहार पर घर जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। त्योहार मनाने के लिए अधिकांश ट्रेनों में सीटें अभी से फुल हो गई हैं। वहीं रेलवे ने कई अहम ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दिया है। वहीं हवाई किराया भी महंगा होना शुरू हो गया है। इससे लोगों के पास केवल बसों और अपनी गाड़ियों से घर जाने का विकल्प बचा है। 


31 मार्च तक कैंसिल हुई कई गाड़ियां


कोहरे के नाम पर रेलवे ने जो ट्रेनें 15 फरवरी तक कैंसिल की थीं, उनका निरस्तीकरण 31 मार्च  तक बढ़ा दिया गया है। इससे हजारों यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से दर्जनों ट्रेनों को कोहरे के नाम पर कैंसिल कर दिया गया था।

इसमें जम्मू, पंजाब की ओर जाने वाली गाड़ियां शामिल थीं। इन ट्रेनों को रेलवे ने 15 फरवरी तक निरस्त किया था, अब जब रेल यात्रियों ने ट्रेनों का निरस्तीकरण पूरा होने के बाद आगे की तिथियों में रिजर्वेशन करवा रखे थे, उन्हें निरस्तीकरण बढ़ने से झटका लगा है। हजारों पैसेंजर परेशान होने तय हैं। 

इन प्रमुख ट्रेनों को किया गया कैंसिल


रेलवे ने जनता, गोमती, डबल डेकर, फरक्का, आम्रपाली और बरौनी एक्सप्रेस सरीखीं करीब ढाई दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को 15 फरवरी तक  निरस्त किया था। लेकिन अब इन ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। 

बढ़ा हवाई किराया

लखनऊ से दिल्ली व मुम्बई जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए भी वापस लौटना कम खर्चीला नहीं होगा। दरअसल, हवाई किराया अभी बढ़ना शुरू हो गया है, जो होली के आसपास आठ से दस गुना तक होने की आशंका जताई जा रही है।

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइटों का किराया जहां दो हजार रुपये से सात हजार तक पहुंच गया है। लखनऊ से मुम्बई का किराया चार से बारह हजार के बीच पहुंच गया है।


शताब्दी, राजधानी में अभी सीटें खाली हैं।


हालांकि अभी भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले वीआईपी ट्रेन शताब्दी और राजधानी में काफी सीटें खाली चल रही हैं। इन ट्रेनों में  फ्लैक्सी प्राइसिंग लागू है, जिससे हर दस प्रतिशत सीटों के टिकट बिकने पर किराया बढ़ जाता है और अधिकतम किराया करीब 6 हजार रुपये तक पहुंच जाता है।

उदाहरण के लिए लखनऊ से दिल्ली चलने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में नौ, दस व 11,12 फरवरी को वेटिंग हैं। यह क्रमश: 66, 124 व 75 है। 12 से  23 फरवरी तक शताब्दी में बम्पर सीटें खाली हैं। जो क्रमश: 223, 500, 336, 275, 371, 41, 535, 641, 462, 700, 629 व 610 सीटें खाली हैं। 


दोस्तों आज के इस पोस्ट में बस इतना ही मिलेगें अगले लेख में आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताए। धन्यवाद जय हिंद आपका दिन सुभ हो ।


लेबल: , , ,

शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019

पुरे भारत में तहलका मचा देगा जियो का यह 5G स्मार्टफोन, कीमत होगी मात्र इतनी।



आज हम आपको जियो कंपनी के स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2019 में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन का नाम Jio Phone 3 है। यह स्मार्टफोन एक बहुत ही अच्छा लुक है, इसके फीचर्स भी बहुत पावरफुल हैं। इसमें बजट श्रेणी के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में। इस स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है।


Image third party 


जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1280 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी / 4 जीबी रैम है, जो 32 जीबी / 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ा सकते हैं। बेहतर प्रदर्शन के लिए 636 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन में डबल बैक कैमरा है।


Image third party 

पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है और इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए परफेक्ट सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 2700 एमएएच की लॉन्ग लास्टिक बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी है। इस स्मार्टफोन की कीमत 4499 रुपए है। आप इस मोबाइल को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से लॉन्च होने के बाद खरीद पाएंगे।


Image third party 


दोस्तों आज के इस पोस्ट में बस इतना ही मिलेगें अगले लेख में आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताए। धन्यवाद जय हिंद आपका दिन सुभ हो ।



लेबल: , , ,

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

कंपनी ने नहीं मानी भारत सरकार की ये शर्त, तो भारत में बंद हो सकता है WhatsApp।




Whatsapp




यदि आप भी एक WhatsApp उपयोगकर्ता हैं तो यह खबर आपको निराश, परेसान कर सकती है । इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप और भारत सरकार के बीच पिछले साल से ही तनातनी चल रही है, लेकिन सरकार और  व्हाट्सऐप की लड़ाई जल्द ही खत्म होने वाली है और इसके लिए सरकार ने व्हाट्सऐप के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। यदि कंपनी सरकार की शर्तों को नहीं मानती है तो भारत में व्हाट्सऐप बंद भी हो सकता है।


6 महीने के लिए रिचार्ज की छुट्टी 14 फरवरी से पहले ही जियो ने दिया वैलेंटाइन डे का तोहफा।


आइए जानते हैं वो शर्तें भारत सरकार ने व्हाट्सऐप के सामने कई सारी शर्तें रखी हैं जिनमें एक शर्त यह भी है कि कंपनी व्हाट्सऐप मैसेज के बारे में सरकार को जानकारी दे कि कौन-सा मैसेज कहां से वायरल हो रहा है और उसे सबसे पहले किसने भेजा है, लेकिन व्हाट्सऐप इसके लिए राजी नहीं है।




दरअसल फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप का कहना है कि वह डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन तकनीक का इस्तेमाल करता है। ऐसे में वह भी मैसेज को पढ़ा नहीं जा सकता है, क्योंकि एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन का मतलब है कि मैसेज, भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के बीच ही रहता है।



 Ravi Shankar parsad 


इस मामले पर एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए व्हाट्सऐप के कम्युनिकेशन प्रमुख कार्ल वूग ने कहा कि सरकार के प्रस्तावित नियमों में से जो सबसे ज्यादा चिंता का विषय मैसेजेज का पता लगाने पर जोर देने वाला नियम है। उन्होंने आगे कहा कि इस फीचर के बिना Whatsapp किसी काम का नहीं रह जाएगा और इसकी निजता खत्म हो जाएगी।



 सरकार के लिए यह पता लगाना मुश्किल होता है कि अफवाह फैलानेवाले मैसेज कहां से आ रहे हैं और इसे क्यो और कौन फैला रहा है। सरकार का कहना है कि व्हाट्सऐप को दुरुपयोग और हिंसा फैलाने से रोकने के लिए एक नियम का पालन करना ही होगा



वहीं whatsapp ने यह भी कहा है कि भारत में चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां व्हाट्सऐप का दुरुपयोग कर रहीं हैं, हालांकि कंपनी ने उन पार्टियों का नाम बताने से इनकार कर दिया है। बता दें कि भारत में व्हाट्सऐप के 20 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं।




दोस्तों आज के इस लेख में बस इतना ही। मिलेगें अगले खबर में अगर खबर अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर और कमेंट जरुर करें।
धन्यवाद जय हिंद आपका दिन सुभ हो ।




पेट्रोल 12.86 रुपये और डीजल 10.52 रुपये लीटर हो गया सस्ता।


लेबल: , , ,

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019

पेट्रोल 12.86 रुपये और डीजल 10.52 रुपये लीटर हो गया सस्ता।

बजट के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को गिरावट दर्ज की गई थी। आज  भी पेट्रोल के दाम में गिरावट जारी है। पेट्रोल के दाम आज 14-16 पैस की गिरावट आई है। और वहीं डीजल के दाम में भी 10-11 पैसे की गिरावट दर्ज हुई है






अक्टूबर माह में पेट्रोल और डीजल के दाम में रेकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद नवंबर और दिसबंर माह में लोगों को राहत मिली है। हालांकि नए साल में पेट्रोल व डीजल के दाम में इजाफा हुआ है, लेकिन पिछले 5 दिनों से लगातार पेट्रोल व डीजल के दाम में कटौती की जा रही है।

जियो का धमाका 6 महीने तक रीचार्ज से छुट्टी।


आज नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे की कटौती के साथ में 70.59 रुपये प्रति लीटर हो गए है। जबकि डीजल के दाम 65.61 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल के दाम कम किए गए है. नोएडा में पेट्रोल 70.45 और डीजल 64.84 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।


4 अक्टूबर से 3 फरवरी तक डीजल के दाम में 10.52 रुपये की कटौती हो चुकी है। जबकि पेट्रोल के दाम मे 12.86 रुपये की कटौती हुई है

मिली जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल 70.59 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 72.70 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 76.22 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

वहीं चेन्नई में पेट्रोल 73.27 रुपये लीटर हो गया है। और डीजल के दाम स्थिर रखे गए है। नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल 65.61 और 67.39 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

वहीं मुंबई में डीजल 68.70 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं चेन्नई में डीजल 69.41 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे


आज यूपी में पेट्रोल की कीमत 83.43 रुपये और डीजल के रेट 75.45 रुपये प्रति लीटर था। उधर, मार्केट के विशेषज्ञों का कहना है कि डेली प्राइज बदलाव से उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है। 

16 जुन 2017 से पहले 15 दिन में एक बार तेल कंपनियां दामों में संशोधन करती थी। फिलहाल डेली कंपनियों की तरफ से प्राइज रिवाइस किए जा रहे है। एक फरवरी, शुक्रवार को नोएडा में पेट्रोल के दाम में 70.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 64.93 रुपये प्रति लीटर हो गए है

नोएडा

पेट्रोल————70.45 रुपये प्रति लीटर
डीजल—————64.84 रुपये प्रति लीटर

दोस्तों आज के इस लेख में बस इतना ही मिलेगें अगले खबर में अगर खबर अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर और कमेंट जरुर करें।
धन्यवाद जय हिंद आपका दिन सुभ हो ।

लेबल: , , ,

6 महीने के लिए रिचार्ज की छुट्टी 14 फरवरी से पहले ही जियो ने दिया वैलेंटाइन डे का तोहफा।






त्योहारों का सीजन आते ही जियो ग्राहकों के लिए दुगनी खुशियाँ लेकर आता है जिसमें जियो द्वारा ग्राहकों को सस्ते और किफायती ऑफर्स उपलब्ध कराए जाते हैं I 


जल्द ही 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे आने वाला है ऐसे में जियो ने इससे पहले ही ग्राहकों के लिए 6 महीने वाला ऑफर पेश कर दिया है I हाल ही में पेश किये गये इस ऑफर में जियो ग्राहकों को 6 महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से छुट्टी मिल जाएगी

जियो ऑफ़र वीडियों देखें


जियो हमेशा से ग्राहकों को नए और आकर्षक ऑफर उपलब्ध कराती आ रही है और इस बार जियो ने पूरे 6 महीने की वैधता वाला रिचार्ज ग्राहकों के लिए पेश किया है I


                      Image third party reference 

 जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है I इसके अलावा जियो ग्राहकों को प्रतिदिन का 0.5 जीबी डेटा इस रिचार्ज में दिया जायेगा I वही इस रिचार्ज में मुफ्त SMS भी दिए जा रहे हैंI


ये रिचार्ज खास जियो फोन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जिसमें ग्राहकों को पूरे 168 के सभी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा हैI इस रिचार्ज की कीमत जियो ने 594 रुपए रखी हैI 

इसके अलावा जियो द्वारा जियो फोन ग्राहकों के लिए 3 महीने वाला रिचार्ज भी पेश किया गया हैI जिसमें ग्राहकों को पूरे 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन का 0.5 जीबी इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है
जियो द्वारा इस रिचार्ज की कीमत 297 रुपए रखी गयी है जिसमें 84 दिनों के लिए सभी सुविधाएँ दी जा रही हैं I 

जियो ने साल 2017 में जियो फोन की शुरुआत की थी जिसके साथ ग्राहकों को 6 महीने के लिए कॉल और डेटा सर्विस दी जा रही थीI जिसके लिए अलग से 594 रुपए देने होते थेI 

लेकिन अब जियो ने मार्केट में इस कीमत में नया रिचार्ज उपलब्ध करा दिया हैI जिसके माध्यम से ग्राहक जियो फोन पर इस रिचार्ज का लाभ 6 महीने के लिए उठा सकते हैं I


दोस्तों आज के इस लेख में बस इतना ही मिलेगें अगले खबर के साथ
अगर ये लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर और कमेंट जरुर करें।
धन्यवाद जय हिंद आपका दिन सुभ हो ।

लेबल: , , , ,

शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

budget 2019: किसानों के आए अच्छे दिन, मोदी सरकार का बड़ा एलान, देगी 6 हजार रुपये।

budget 2019: किसानों के आए अच्छे दिन,  मोदी सरकार देगी 6 हजार रुपये।

  • pm kisan samman nidhi
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि

By  Akshay Shukla 


 Budget 2019 में मोदी सरकार ने किसानों को लेकर बड़ी घोषणा की है  किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार लगातार दबाव में थी  ऐसे में सरकार ने किसानों की नाराजगी दूर करने और उन्हें आर्थिक संकट से बाहर निकालने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष की दर से मदद करने का ऐलान किया है।




केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को अंतरिम बजट 2019 पेश करते हुए किसानों को बड़ा तोहफा दिया है  सरकार ने चुनावी साल के चलते इस अंतरिम बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है ।

सरकार ने किसानों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद देने का फैसला करते हुए इनकम सपोर्ट प्रोग्राम का ऐलान किया है  उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास दो हेक्टयर जमीन हैं उन्हें हर साल 6 हजार रुपए दिया जाएगा।


पीयूष गोयल ने कहा कि ये 'पीएम किसान सम्मान निधि' योजना शुरू की है. इसके तहत कमजोर और छोटे किसान को हर साल  6 हजार  रुपए दिए जाएंगे ताकि किसानों की आमदनी बढ़ सके  ये  तीन किस्त 2 हजार -2 हजार रुपये मिलेंगे.ये पैसे सीधे किसानों के खाते में जाएंगे  इसकी 100 फीसदी सरकार फंडिंग करेगी।


पीयूष गोयल ने कहा कि ये स्कीम एक दिसंबर 2018 से लागू होगी। इससे देश के 12 करोड़ किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा तीन किस्तों में किसानों को मिलेगा योजना का लाभ मिलेगा. इससे सरकार पर कुल 75 हजार करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा।


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को अंतरिम बजट 2019 पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत सरकार दी है  हमने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि फसल से आय को दोगुना करते हुए इतिहास में पहली बार सभी 22 फसलों की लागत का कम से कम 50 फीसदी अधिक निर्धारित किया ।


दोस्तों आज के  लिये में बस इतना ही मिलेगें अगले लेख में अगर लेख अच्छा लगा हो तो लाइक शेयर और कमेंट जरुर करें।
धन्यवाद जय हिंद आपका दिन सुभ हो ।

लेबल: , ,