Whatsapp एडमिन के कंट्रोल में आएगे Whatsapp, देखे, ये हैं नए फीचर

whatsapp: ग्रुप बनाने वाले को ग्रुप से हटाना अब असंभव होगा। वॉट्सऐप ने ऐलान किया है कि उसने ग्रुप छोड़ने वालों का दोबारा ग्रुप में शामिल होना मुश्किल बना दिया गया है

AKSHAY SHUKLA 

WhatsApp _ने खुद को अपडेट करने की लिस्ट में कुछ और फीचर्स ऐड कर दिए हैं। यह फीचर्स वॉट्सऐप के एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के यूजर्स के लिए हैं। वॉट्सऐप के मुताबिक यूजर्स इनका इस्तेमाल इसके न्यू वर्जन में कर पाएंगे। आपको बता दें कि ईस फीचर्स के बारे में पहले भी खबर आई थीं। यह खबरें तब आई थीं जब वॉट्सऐप ने इन्हें बीटा वर्जन पर पेश किया था। अब आए फीचर्स में ग्रुप डिस्क्रिप्शन, नए कंट्रोल और वॉट्सऐप एडमिन को पहले से ज्यादा अधिकार देने जैसे फीचर शामिल हैं। इन फीचर्स का इस्तेमाल वॉट्सऐप के नए और मौजूदा दोनों तरह के ग्रुप्स में किया जा सकता है

वॉट्सऐप के इस  फीचर में अब ग्रुप बनाने वाले डिस्क्रिप्शन तो डाल ही सकते हैं। साथ ही अगर ग्रुप एडमिन चाहें तो वह इसकी इजाजत ग्रुप के दूसरे मेंबर्स को भी दे सकते हैं। वहीं इसके ठीक उलट अगर एडमिन चाहें तो दूसरे सदस्यों या सभी सदस्यों को ग्रुप डिस्क्रिप्शन देने से रोक भी सकते हैं। अन्य फीचर की बात करें तो ग्रुप एडमिन को यह अधिकार मिलेगा कि ग्रुप का सब्जेक्ट और आइकन कौन बदले, कौन नहीं बदले। ग्रुप एडमिन के पास वह पावर होगी कि वह किसी दूसरे  को चाहे तो ग्रुप एडमिन से हटा सकता है।


 एक और खास बात कि अब ग्रुप बनाने वाले को ग्रुप से हटाना असंभव होगा। इसके अलावा वॉट्सऐप यूजर को अब एक और नया फीचर दिया गया है। इस फीचर का नाम ‘मेंशन’ दिया गया है। इसे ‘ग्रुप कैच अप’ भी कहा गया है। इसमें यूजर वह मैसेज सर्च कर सकते हैं, जिनमें उन्हें मेंशन किया गया है। इसके लिए यूजर को ग्रुप चैट बॉक्स में राइट साइड में @ बटन टैप करना होगा। इसके बाद आप सर्च कर पाएंगे।और इतना ही नहीं, वॉट्सऐप यूजर अब ग्रुप में सदस्यों को ग्रुप इन्फो सेक्शन में जाकर सर्च कर पाएंगे। वॉट्सऐप ने ऐलान किया है कि उसने ग्रुप छोड़ने वालों का दोबारा ग्रुप में शामिल होना थोड़ा मुश्किल बना दिया है।
By AKSHAY 



0 comments