शनिवार, 19 जनवरी 2019

राशन कार्ड होंगे समाप्त। जी हाँ समग्र से वितरित होगा राशन, पेंशन, छात्रावृत्ति सहित 25 जगह मिलेगा लाभ।

  • शासन स्तर से जल्द शुरू होने जा रही है व्यवस्था, राशन दुकानों पर नहीं करना होगा उपभोक्ता को इंतजार



  • By: Akshay Shukla 

 सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से राशन लेने के लिए राशन कार्ड की अनिवार्यता आगे चलकर समाप्त हो जाएगी। समग्र आइडी से न सिर्फ राशन मिलेगा बल्की छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन सहायता, विवाह सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन, बीमा सहायता, प्रसूति सहायता, प्रसूति अवकाश सहायता, अंत्येष्टि सहायता,


वृद्वाश्रम में निवास कर रहे निराश्रित वृद्वजन, विकलांग छात्रावासी बच्चे, अनाथालय मे निवास कर रहे निराश्रित बच्चे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही, मानसिक रूप से अविकसित बहुविलांग को आर्थिक सहायता सहित २५ कार्यों के लिए समग्र आइडी ही रहेगी। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही समग्र की व्यवस्था को राजधानी सहित प्रदेश भर में लागू कर दिया जाएगा।

राजधानी में ४३० राशन दुकानें हैं जिस पर तीन लाख दस हजार छह सौ परिवार हर माह राशन लेते हैं। ये परिवार बीपीएल राशन कार्ड से राशन लेते हैं। कभी-कभी एनआइसी का सर्वर बंद होने से बिना पीओएस मशीन थंब इंम्प्रेशन के समग्र से राशन वितरित किया जाता है। एेसे में कभी-कभी राशन वितरण में देरी भी होती है। इस कार्य में रुकावट न आए और सर्वर न होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए राशन में कार्ड की व्यवस्था खत्म कर समग्र से राशन वितरित की तैयारी है।

समग्र आइडी से लाभ क्या है?


- योजनाओं के दोहरीकरण से बचा जा सकेगा।
- हितग्राही को बैंक / पोस्ट ऑफिस के माध्यम से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध हो जाएगी। कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना होंगे।

- योजना में पारदर्शिता बनी रहेगी। हितग्राहियों को जानकारी पोर्टल पर रहेगी।
- राष्ट्रीयकृत बैंकों को नागरिकों की सत्यापित जानकारी बचत खाता खोलने में सहायक साबित होगी।

- हितग्राही को बार-बार आवेदन करने एवं शासकीय कार्यालयों को बार-बार के सत्यापन कार्य से मुक्ति मिलेगी।

ये जानकारी उपलब्ध है


समग्र पोर्टल पर प्रदेश मे निवासरत सभी परिवारों और उनके सदस्यों की जानकारी को समग्र पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया हैं। इसमें व्यक्ति का संपूर्ण विवरण जैसे कि नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति/पत्नि का नाम, आयु, जन्म दिनांक, लिंग, जाति, व्यवसाय, परिवार एएवाय, बीपीएल, धर्म, वैवाहित स्तर, शैक्षणिक स्तर, श्रमिक संवर्ग में पजीयन, पेंशन हितग्राही, विकलांगता, बचत खाते की जानकारी, भूमि की जानकारी भी समग्र पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

दोस्तों आज के लिये बस इतना ही मिलेगें अगले लेख में
और अगर लेख अच्छा लगा तो लाइक जरुर करें
और दोस्तों के साथ भी यह लेख शेयर करें
जिससे और लोगो भी यह जानकारी मिल सके
धन्यवाद जय हिंद आपका दिन सुभ हो।

लेबल: , ,

गुरुवार, 17 जनवरी 2019

Airtel DTH यूज़र्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद का डिश पैकेज


By: Akshay Shukla

Airtel DTH पैक का चुनाव एयरटेल की वेबसाइट और मायएयरटेल ऐप के ज़रिए संभव


  • अपनी पसंद के चैनल 1 फरवरी 2019 तक चुनने हैं


  1. Airtel DTH की सेवा के लिए 153 रुपये का न्यूनतम शुल्क


टेलीविज़न हमारे और आपके मनोरंजन का पहला साधन है। यहीं पर हम और आप DTH सेवाओं से रूबरू होते हैं। भारत में मुख्य तौर पर एयरटेल डिजिटल टीवी (Airtel DTH), डिश टीवी (Dish TV) और टाटा स्काई (Tata Sky) की डीटीएच सेवाओं का इस्तेमाल होता है। आपने देखा होगा कि इन दिनों टेलीविजन पर हर चैनल के अलग-अलग पैक के विज्ञापन आते रहते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने नया फ्रेमवर्क तैयार किया है जिसमें ग्राहकों को अपनी पसंद के चैनल चुनने की आज़ादी दी गई है। इसे देखते हुए भारत में प्रमुख DTH ऑपरेटर्स ने नए चैनल पैक्स के कीमत की घोषणा कर दी है।

टीवी दर्शकों को अपनी पसंद के चैनल 1 फरवरी 2019 तक चुनने हैं। नए फ्रेमवर्क के तहत अब दर्शक केवल उन्हीं चैनल के लिए भुगतान करेंगे जिन्हें वह देखना चाहते हैं। अब आपके मन में सवाल होगा कि चैनल कैसे चुना जाए। इसके बारे में हम आपको बताएंगे। हम इस लेख में आपको एयरटेल डीटीएच (Airtel DTH) सेवा पर चैनल चुनने के बारे में बताएंगे।

Airtel की वेबसाइट पर ऐसे चुनें अपनी पसंद के चैनल।

1. सबसे पहले एयरटेल की वेबसाइट पर अपनी आईडी से लॉगइन कर लें। अगर आपके पास एयरटेल की आईडी नहीं है तो खुद को रजिस्टर कर लें।
2. लॉग इन करते ही Overview सेक्शन में आपको एयरटेल के वो सारे प्रोडक्ट नज़र आएंगे जिनकी सेवा का फायदा आप उठा रहे हैं।
3. अब आप अपनी डीटीएच आईडी पर क्लिक करें। इसके बाद आपके Airtel DTH अकाउंट का पेज खुल जाएगा। यहां पर आपको Recharge, Transactions और Connections के विकल्प नज़र आएंगे।

4. अब कनेक्शन्स वाले विकल्प को चुनें। यहां क्लिक करते ही लाल रंग के बैनर में आपको Attention Required का मैसेज मिलेगा। इसमें ट्राई के फ्रेमवर्क वाली बात लिखी गई है। अब Upgrdae Now वाले बटन पर क्लिक कर दें।



5. ऐसा करते ही नया पेज आ जाएगा। सबसे पहले आपको Airtel की ओर आपके मौज़ूदा प्लान के आधार पर एक नए प्लान का सुझाव मिलेगा। आप चाहें तो इस प्लान को चुन सकते हैं। यहीं पर चैनल लिस्ट भी है। इस पर क्लिक करके आप जान सकते हैं कि उस प्लान में आपको कौन-कौन से चैनल मिलने वाले हैं। अगर प्लान आपके बजट और पसंद में फिट बैठता है तो Get It पर क्लिक करें। इसके बाद आप कंफर्मेशन पेज पर चले जाएंगे। यहीं से आपका पैक बदल जाएगा।
6. ऊपर वाली प्रक्रिया तो एयरटेल द्वारा दिए गए सुझाव के आधार पर है। आप चाहें तो अपनी पसंद के चैनल एक-एक करके Broadcaster Bouquet और Ala-Carte से चुन सकते हैं।



7. Broadcaster Bouquet में आप किसी एक कंपनी के कई चैनल का पैकेज चुन सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, DISCOVERY Bouquet 1 Family pack  और NDTV North Info। इन पैक में कितने चैनल मौज़ूद हैं, उसका ब्योरा पेज पर ही मौज़ूद है। आप चाहें तो चैनल लिस्ट पर क्लिक करके सभी चैनल के नाम भी जान सकते हैं।
8. ब्रॉडकास्टर बूके से पैक चुनने के बाद आपको Continue पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने आप ही Ala-Carte का विकल्प आ जाता है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि हो सकता है कि Broadcaster Bouquet में आपकी पसंद के कुछ चैनल ना भी रहें। ऐसे में आप निजी तौर पर एक-एक चैनल को चुन सकते हैं।

9. जब आपको लगे कि आपने पसंद के सारे चैनल चुन लिए हैं। उसके बाद फिर Continue बटन पर क्लिक कर दें। बता दें कि इस बटन में आपके द्वारा चुने  गए कुल चैनल की संख्या भी नज़र आएगी।
10. अगले पन्ने पर आपके द्वारा चुने गए Broadcaster Bouquet पैक और Ala-Carte चैनल से चुने गए सभी चैनल का पूरा ब्योरा होगा। यहीं पर पता चलता है कि Airtel अपनी डीटीएच सेवा के लिए 153 रुपये की न्यूनतम राशि आपसे लेती है।
11. अगले पेज पर आप जैसे ही कंफर्म बटन दबाएंगे। आपका नया पैकेज तैयार हो जाएगा जो 1 फरवरी 2019 से एक्टिव हो जाएगा। आपको बता दें कि 153 रुपये की राशि में आपको दूरदर्शन के 25 चैनल बिना किसी अतिरिक्त राशि दिए जाएंगे।

My Airtel ऐप से चुनें Airtel DTH के चैनल

1. अपने स्मार्टफोन पर मायएयरटेल ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप पर उस मोबाइल नंबर को इस्तेमाल करें जिसे आपने Airtel DTH सेवा के लिए दिया है। अगर आपके पास आईडी है तो लॉगइन कर लें। नए यूज़र खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
2. My Airtel ऐप के होम पेज पर My Accounts सेक्शन में आपको आपकी डीटीएच आईडी नज़र आ जाएगी। इस पर टैप करें।
3. इसके बाद Airtel DTH आईडी का पेज आ जाएगा। यहां पर आपको कई विकल्प नज़र आएँगे। अब My Account पर टैप करें। इस पेज पर आपको Connections का भी विकल्प नज़र आएगा। अब इसे चुनें।
4. यहां क्लिक करते ही लाल रंग के बैनर में आपको Attention Required का मैसेज मिलेगा। इसमें ट्राई के फ्रेमवर्क वाली बात लिखी गई है। अब Upgrdae Now वाले बटन पर क्लिक कर दें।
5. इसके बाद आपको Change Current Plan पेज मिल जाएगा। अब आप वेबसाइट वाली ही प्रक्रिया को पालन में लाएं। यहां भी एयरटेल की ओर से अपना प्लान सुझाया गया है। Broadcaster Bouquet और Ala-Carte का भी विकल्प है। हम आपको ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करने का सुझाव देंगे। इस तरह से आपकी पसंद का डीटीएच पैक एक्टिव हो जाएगा।


लेबल: , ,

सोमवार, 7 जनवरी 2019

1 अप्रैल से इतने ग्राहकों का बदल जाएगा बैंक अकाउंट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला।







 केंद्र की मोदी सरकार ने बैंकिंग क्षेत्र में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों – बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक- के विलय को मंजूरी दे दी है।

 यह विलय 1 अप्रैल 2019 से लागू होगा। इस विलय के साथ ही देना बैंक और विजया बैंक के करोड़ों खाताधारकों की पासबुक और चेकबुक रातोंरात बदल सकती हैं। 

यानी आपको 31 मार्च के बाद लेनदेन के लिए नई पासबुक और चेकबुक का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। इस विलय के बाद बनने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा के पास कुल 9401 बैंक शाखाएं और कुल 13432 एटीएम हो जाएंगे।

मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय होगा। 

इस विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक के बाद दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। प्रसाद ने बताया कि इस विलय से वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बैंक बनेगा। 

इससे बैंक का नेटवर्क बढ़ने के साथ ही कम लागत पर जमा के अतिरिक्त तीनों बैंक की सहयोगियों के बीच बेहतर तालमेल से उत्पादकता बढ़ने और ग्राहकों तक पहुंच बढ़ेगी।

ऐसे ढूँढ चोरी हुआ अपना मोबाइल फोन 

दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि मेरा यह लेख अच्छा लगा होगा. 
और अगर यह लेख अच्छा लगा तो लाइक जरुर करें। 
और दोस्तों के साथ भी यह शेयर करें
जिससे और लोगो भी यह जानकारी मिल सके
धन्यवाद जय हिंद आपका दिन सुभ हो ।

लेबल: , , , , , ,