गुरुवार, 29 नवंबर 2018

best funny jokeos in hind, नया नया जोक्स हिन्दी मेंं।

(1) jokes

एक सत्संग के दौरान :
संत प्रवचन करते हुए जो इस जन्म में नर है वो अगले जन्म में भी नर ही होगा और जो इस जन्म में नारी है वो अगले जन्म में भी नारी होगी , इतने में एक बुढ़िया उठ कर जाने लगी ….
संत : कहाँ जा रही हो ऐसे उठ कर ? 🤔🤔🤔
बुढ़िया : जब अगले जन्म में भी रोटियाँ ही बनानी है तो सत्संग सुन कर क्या फायदा 😂😂😂😆😆jokes



Jokes no. 2

  • घर की इज्जत बेटियों के हाथ में होती है और प्रॉपर्टी के कागज़ नालायकों के हाथ में 😂😆 


  • हमारे भारत में लोग gifts मिलने पर thanks नहीं कहते बल्कि कहते है : ही ही ही ही इसकी क्या ज़रूरत थी 😂😂



  • बहू अपने ससुर से : बाबू जी इलाइची खत्म हो गयी है, आप आते हुए ले आएंगे
  • ससुर : बेटा इलाइची तुम्हारी सास का नाम है और हमारे घर में बड़ों का नाम नहीं लिया जाता
  • बहू : जी ठीक है मैं आगे से ध्यान रखूँगी….
  • अगली बार …..
  • बहू : पिता जी माँ जी खत्म हो गई है , बज़ार से लेते आना 😂😂😂😆😆😆



  • कोई बताएगा फिल्मों में इस्तेमाल होने वाले तकिए (pillow) कहाँ मिलते हैं ? जिससे लड़ते लड़ते hero heroine उसके परखच्चे उड़ा देते है ?
  • एक हमारे घर का तकिया है , आज मम्मी ने फेंकर मारा तो मैं दो मिन्ट के लिए कोमा में चला गया था 😂😂😂😆😆😆



  • मुझे दो तरह की लड़कियाँ बिल्कुल पसंद नहीं
  • 1. मुझसे बात ना करने वाली 😬😬😬😬
  • 2. दूसरे लड़कों से बात करने वाली 😂😂😂😆😆
  • डॉक्टर – आपको क्या बिमारी है ?
  • मरीज़ – पहले आप वादा करो की हंसोगे नहीं
  • डॉक्टर – OK…Promise… मरीज़ ने अपनी टांगे दिखाईं जो गन्ने जितनी पतली थीं…. डॉक्टर को यह देख के हंसी आ गयी…😃😃
  • मरीज़ – आपने ना हंसने का वादा किया था
  • डॉक्टर – अच्छा Sorry… अब तकलीफ बताओ
  • मरीज़ – डॉक्टर साहब, यह सूज गयी है
  • डॉक्टर – हाहाहाहा… भाग साले… तू आया ही हंसाने के लिए है… 😂😂😂😆😆😆 


  • लड़की वाले : हमें लड़का पसंद नही
  • लड़के वाले : पसंद तो हमें भी नहीं हैं अब क्या करे घर से निकल दे ? 😠😠😅😅😅



  • खुबसूरत सेक्रेटरी गुस्से में गालियां देते हुए बॉस के केबिन से बाहर निकली.. 😤😤😤
  • साथियों ने पुछा, “अरे, क्या हो गया?” 🤔
  • सेक्रेटरी : कमीना पुछ रहा था कि शाम को फ्री हो
  • साथी : फिर..?
  • सेक्रेटरी : जब कहा कि, हां हूं तो Harami 😠 ने 60 पेज की टाइपिंग करने को दे दी। 😅😅😅😃😃


  • बैंक की cashier खिड़की पर खड़े आदमी को cashier ने कहा ” पैसे नहीं है ”
  • ग्राहक : और दो मोदी माल्या को पैसा , सारे पैसे लेकर भाग गए विदेश में
  • कैशियर ने खिड़की में से हाथ निकाला और उसकी गर्दन दबोच कर कहा ” साले बैंक में तो है तेरे खाते में नहीं है” भिखारी 😁😁😁😁


  • एक आदमी रस्ते से जा रहा था उसे एक आवाज़ सुनाई दी ” रुको ” और वो रुक गया तभी उसके पास से एक ट्रक तेज़ी से गुज़रा और उसकी जान बच गयी…. उसने उस आवाज़ का शुक्रिया अदा किया और चल पड़ा ……… 
  • कुछ दिनों बाद वो पहाड़ी रस्ते से गुज़र रहा था उसे फिर आवाज़ सुनाई दी ” रुको ” जैसे ही वो रुका आगे वाली पहाड़ी गिर गयी और उसकी फिर से जान बच गयी
  • आदमी ने फिर से शुक्रिया अदा करते हुए पूछा आप कौन हो जो हर बार मेरी जान बचते हो ? और मेरी शादी के time कहाँ थे ? 🤔🤔🤔 

  • जवाब आया ” आवाज़ मैंने उस वक़्त भी दी थी अब DJ बजवा ले या आवाज़ सुनले 😁😁😁😁😁😁 



एक ट्रेन अम्बाला से अमृतसर की तरफ रवाना होनी थी…..रात नौ बजे सभी डिब्बे खचाखच भर गए……
संजू भी चढ़ गया पर उसे बैठने तक की जगह नहीं मिली 😡 तो उसने एक तरकीब लगाई और “सांप, सांप, सांप,” चिल्लाना शुरू कर दिया…😜
लोग डर के मारे सामान सहित उतर कर दूसरे डिब्बों में चले गए…..
वे ठाठ से ऊपर वाली सीट पर बिस्तर लगा कर लेट गया ,😃दिन भर के थका था तो जल्दी सो गया …..
सवेरा हुआ,”चाय, चाय” की आवाज पर वे उठा चाय ली😊और चाय वाले से पूछा कि कौन सा स्टेशन आया है ?
तो चाय वाले ने बताया, “अम्बाला ” है…..
फिर पूछा, “अम्बाला ” से तो रात को चले थे ?”🤔
चाय वाला बोला , “इस डिब्बे में सांप निकल आया था ..इसलिए इस डिब्बे को यहीं काट दिया गया था …..😁😁😁😁😁



वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा: ये क्या मामला है ?
तो वकील साहब ने बताया – पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे ।
इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूँ।
दुकानदार बेहोश 😜😜😜😝😝😝😂😂😂😂 


ताऊ hospital गए इलाज़ करवाने
नर्स: लम्बी साँस लो
ताऊ ने लम्बी सांस ली
नर्स: कैसा महसूस हो रहा है
ताऊ : कौण सा perfume लगा कर आई है मज़ा आ गया 😁😁😁


बंटू : पंजाब में Whatsapp पे ये मेसेज फैला है कि – “कर्फ्यू लगने वाला है, पेट्रोल पंप बंद रहेंगे, अपनी गाड़ियां फुल करा लो”
सारे पंजाबी गाड़िया लेके लाईन में लग गए,
एक बूढ़ा आ कर चिल्लाया–अरे गधों, जब कर्फ्यू ही लग जाना है, तो गाड़ियां क्या अपने Bedroom में चलाओगे,…फिर क्या…
पम्प छोड़ कर ठेकों पर लाईन लग गई ….🤣🤣🤣


Interviewer: Risk Taking Capacity कितनी है आपकी …
Candidate: Sir भगवान से next जन्म मे भी same wife माँगी है।
Selected 😂😁😂😁


संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
officer – अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी ?
संजना – पति
officer – अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूँ की आप ब्रेक मारोगी 😂😁😂😁


जज : घर में मालिक होते हुए तूने चोरी कैसे की ?
चोर : साहिब आपकी नौकरी भी अच्छी है , सैलरी भी अच्छी है , फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे ?😂😁😂😁


संजू : पापा मुझे एक लड़की पसंद है , मैं उससे शादी करना चाहता हूँ
पापा : क्या वो भी तुझे पसन्द करती है ?
संजू : हाँ जी हाँ
पापा : जिस लड़की की पसन्द ऐसी हो मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता 😂😁😂😁 



पहला दोस्त : oyee सुन 2nd year का रिजल्ट आ गया क्या ?
दूसरा दोस्त : हाँ आ गया और तमीज़ से बात कर
पहला दोस्त : क्यों ?
दूसरा दोस्त : क्यूंकि अब मैं तेरा senior हूँ 😂😁😂😁


 
संजू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…
लड़की का पिता:- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे….
संजू :- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूँ
दे जूते….दे चप्पल….😂😁😂😁


मोन्टू : तुम्हारी आँख क्यों सूजी हुई है ?
बन्टू : कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था
मोन्टू : लेकिन इसका आँख सूजने से क्या संबंध है?
बन्टू : मेरी पत्नी का नाम तपस्या है लेकिन cake वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया “Happy Birthday समस्या”😂😁😂😁


दुकानदार : मैंने आपको दुकान की एक-एक चप्पल दिखा दी, अब तो एक भी बाकी नहीं है।
महिला : वो सामने वाले डिब्बे में क्या है?
दुकानदार : बहन, रहम कर थोड़ा, उसमें मेरा LUNCH है 

हिंदी कैसे हमारी ऊर्जा और समय बचाती है देखिये :
In english : I am sorry, I can not hear you properly ,can you please repeat what’s the matter?
In hindi : ” हैं ” 😝😜😝


साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो 😉😉


आदमी : एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो 😬😬 ?
साइकिल वाला : आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूँ नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूँ 😂😁😂😁


दुकानदार : कैसा सूट दिखाऊँ ?
महिला : पड़ोसन तड़प – तड़प कर दम तोड़ दे ऐसा ……😝😜😝😜😝😜


सिर्फ अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे “अभी” को बचपन में सही शिक्षा दी “बेटा Abhi पढ़ लो बाद में Aish के साथ रहना 😂😝😜”
जब शादीशुदा आदमी कहे कि वो सोच कर बताएगा तो इसका सीधा सीधा मतलब होता है वो अपनी पत्नी से पूछ कर बताएगा 😂😁😬😝😜

Checkout more funny jokes in hindi

दो पड़ोसन आपस में बात कर रही थी
पहली पड़ोसन: तुम्हे पता है 24 साल तक मेरे कोई औलाद नहीं हुई
दूसरी पड़ोसन : तो फिर तूने क्या किया ? 😮😮😮


पहली पड़ोसन : जब मैं 24 साल की हुई तब घरवालों ने जाके मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुन्ना हुआ 😬😝😜

दूसरी पड़ोसन ICU में भर्ती है


शनिवार, 24 नवंबर 2018

अब बंद होने वाला है 25 करोड़ मोबाइल कनेक्शन, कहीं आपका नंबर भी तो नहीं शामिल


By Akshay Shukla:
 प्रति व्यक्ति औसत आय में कमी होने पर फ्री इनकमिंग सेवाएं बंद करने के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी आय में बढ़ोतरी के लिए नया रास्ता खोज निकाला है। इसी कड़ी में देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपिनयों भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने एेसे मोबाइल कनेक्शनों को बंद करने का फैसला लिया है जो हर महीने नाम मात्र की राशि खर्च करते हैं।

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कंपनियों ने हर महीने 35 रुपए से कम खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के मोबाइल कनेक्शन बंद करने का फैसला किया है।

बंद होंगे करीब 25 करोड़ मोबाइल कनेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स में एक अनुमान के हवाले से कहा गया है कि यदि दोनों कंपनियां एेसा करती हैं तो करीब 20 करोड़ मोबाइल कनेक्शन बंद हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें अधिकांश उपभोक्ता 2जी सिम कार्ड धारक हैं। इस दायरे में भारती एयरटेल के सबसे ज्यादा करीब 10 करोड़ और वोडाफोन-आइडिया के करीब 15 करोड़ उपभोक्ता शामिल हैं।

अपनी आय बढ़ाने के लिए कंपनियों ने उतारे नए प्लान।

प्रति व्यक्ति औसत खर्च के हिसाब से आय नहीं होने के कारण टेलीकॉम कंपनियों ने कई प्लान उतारे हैं। यह प्लान कम से कम 35 रुपए से शुरू होते हैं। भारतीय एयरटेल ने मोबाइल कनेक्शन चालू रखने के लिए 35 रुपए से शुरू होने वाले सात प्लान बाजार में उतारे हैं, जबकि वोडाफोन-आइडिया ने एेसे 5 प्लान जारी किए हैं। इन सभी प्लान्स में बैलेंस के साथ कम से कम 28 दिन की वैलिडिटी मिल रही है।

एयरटेल का कहना है
भारती एयरटेल के सीइओ और मैनेजिंग डायरेक्टर (भारत और दक्षिणी एशिया) गोपाल वित्तल ने कहा, 'कंपनी के 33 करोड़ वायरलेस ग्राहक हैं, लेकिन ऐसे 10 करोड़ उपभोक्ता हैं, जिनका Average Realisation Per USer (ARPU) काफी कम हैं। ये यूजर्स ज्यादातर इनकमिंग कॉल्स पर निर्भर रहते हैं और उनका ARPU औसत ग्राहको से काफी कम है।' वहीं, वोडाफोन- आइडिया के सीइओ बालेश शर्मा ने कहा कि कई ग्राहकों के पास केवल फ्री इनकमिंग के लिए कनेक्‍शन है। उनकी ऑउटगोइंग न के बराबर है, इसलिए वे रिचार्ज नहीं कराते। जिस कारण ARPU काफी कम है।

ऐसा करने की वजह क्या है?
नुकसान की आशंका के बावजूद टेलीकॉम कंपनियों ने कम रिचार्ज कराने वाले 2जी यूजर को टार्गेट इसलिए किया है, क्‍योंकि इन ग्राहकों से उनकी आमदनी कम हो रही है। साथ ही, कंपनी अपने 2जी नेटवर्क को कम करना चाहती है, ताकि 4जी ग्राहकों की संख्‍या बढ़ सके।
डिस्ट्रीब्यूटर्स की संख्या घटाने पर काम कर रहा वोडाफोन-आइडिया
बात एयरटेल की करें तो यदि न्यूनतम मासिक रिचार्ज वही रहता है, तो इन ग्राहकों से भारती एयरटेल का मासिक राजस्व 100 करोड़ रुपये होगा। यह उम्मीद की जा रही है कि यदि नेटवर्क पर ग्राहकों की संख्या आधी भी रह जाए, तो नए न्यूनतम 35 रुपये प्रति माह की योजना में उसे 175 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल होगा।

इस बीच वोडाफोन आइडिया इस वर्ष के अंत तक अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स की संख्या 16,000 और ब्रांडेड स्टोर्स की संख्या को 2,000 तक कम करने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है। कंपनी दिसंबर तक अपने वितरकों की गिनती 43,000 से कमकर 27,000 करने की योजना बना रही है। दस्तावेज में कहा गया है कि वोडाफोन आइडिया के करीब 6,000 ब्रांडेड रिटेल स्टोर हैं, जो मार्च 201 9 तक 4,000 तक कटौती करने की योजना बना रहे हैं।

लेबल: , , , ,